Geely की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV Jikrypton X कुछ सेकेंड में पकड़ेगी 100kmph की स्पीड

चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनी Geely के EV ब्रांड ZEEKR ने अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV Jikrypton X को 12 अप्रैल को लॉन्च करने की घोषणा की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Jikrypton X के फ्रंट में 115 kW और रियर में 200 kW की इलेक्ट्रिक पावर है
  • इसमें सिंगल मोटर और डुअल मोटर के विकल्प हैं
  • बड़ी EV कंपनियों में शामिल Tesla के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है

इसकी रेंज 560 किलोमीटर तक हो सकती है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV को अधिक पसंद किया जाता है। इसके पीछे एक बड़ा कारण शहरों की भीड़ वाली सड़कों पर इन्हें चलाने में आसानी है। चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनी Geely के EV ब्रांड ZEEKR ने अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV Jikrypton X को 12 अप्रैल को लाने की घोषणा की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Jikrypton X के फ्रंट में 115 kW और रियर में 200 kW की इलेक्ट्रिक पावर है। कंपनी का दावा है कि यह 3 सेकेंड से कुछ अधिक में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसे SEA Haohan इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। इसमें सिंगल मोटर और डुअल मोटर के विकल्प हैं। इसके तीन वर्जन होंगे। इसकी रेंज 560 किलोमीटर तक हो सकती है। इसका लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 4450/1836/1572 mm की है। इसमें चार या पांच सीट वाले लेआउट का विकल्प भी है। इसका लग्जरी व्हीकल जैसा डिजाइन और फीचर्स इसे हाई-एंड कैटगेरी में इलेक्ट्रिक SUV का मजबूत दावेदार बना सकते हैं। 

बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में से एक Tesla के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। इस मार्केट में टेस्ला को Geely से कड़ी टक्कर मिल सकती है। टेस्ला ने इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रिकॉर्ड डिलीवरी की है। हालांकि, प्राइसेज को घटाने के बावजूद तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी की सेल्स ग्रोथ कम रही है। इसके पीछे कॉम्पिटिशन बढ़ना और इकोनॉमी की कमजोर स्थिति प्रमुख कारण हैं। 

टेस्ला ने इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में 4,22,875 व्हीकल्स की डिलीवरी की है। यह इससे पिछली तिमाही की तुलना में चार प्रतिशत और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk ने जनवरी में कहा था कि टेस्ला इस वर्ष 20 लाख व्हीकल्स की डिलीवरी कर सकती है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 52 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। मस्क के प्राइसेज घटाकर सेल्स बढ़ाने के दांव से इनवेस्टर्स नाराज हैं क्योंकि इससे मार्जिन पर असर पड़ेगा। टेस्ला ने इस वर्ष की शुरुआत में दुनिया भर में अपने EV के प्राइसेज 20 प्रतिशत तक कम किए थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.