पेट्रोल और डीजल कारों को बैन करने वाला पहला देश बना इथोपिया

इथोपिया की ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स मिनिस्ट्री ने घोषणा की है कि वह केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के इम्पोर्ट की अनुमति देगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 19:44 IST
ख़ास बातें
  • इथोपिया को वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
  • यह फैसला फॉरेन एक्सचेंज को बचाने के लिए लिया गया है
  • इससे इथोपिया के लोगों के लिए समस्या बढ़ सकती है

यह एक सांकेतिक इमेज है

पिछले कुछ वर्षों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके साथ इस इंडस्ट्री के एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की लोकप्रियता बढ़ने की वजह से पेट्रोल और डीजल इंजन से चलने वाले व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इथोपिया इन व्हीकल्स के इम्पोर्ट पर बैन लगाने वाला पहला देश बन गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इथोपिया की ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स मिनिस्ट्री ने घोषणा की है कि वह केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के इम्पोर्ट की अनुमति देगी। इथोपिया को वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और यह फैसला फॉरेन एक्सचेंज को बचाने के लिए लिया गया है। ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स मिनिस्टर, Alemu Sime ने लॉजिस्टिक्स मास्टर प्लान की घोषणा की है। इसमें इथोपिया में 'ग्रीन सॉल्यूशंस' को शामिल किया जाएगा। Sime ने कहा, "यह निर्णय लिया गया है कि केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ही इथोपिया में एंट्री की अनुमति मिलेगी।" 

हालांकि, इससे इस देश के लोगों के लिए समस्या बढ़ सकती है। इलेक्ट्रिक कारें महंगी होती हैं और इन्हें खरीदना अधिकतर लोगों के लिए मुश्किल होगा। Sime ने बताया कि इलेक्ट्रिक कारों के लिए चार्जिंग स्टेशंस लगाने की सरकार कोशिश कर रही हैं। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि पेट्रोल और डीजल से चलने व्हीकल्स पर यह बैन स्थायी है या नहीं। Hyundai, Isuzu और Volkswagen जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों के इथोपिया में असेंबली प्लांट हैं। इनमें पेट्रोल और डीजल से चलने वाले व्हीकल्स के साथ ही EVs की भी मैन्युफैक्चरिंग की जाती है। इस फैसले से इथोपिया के छह अरब डॉलर के क्रूड ऑयल इम्पोर्ट में कमी होगी। 

इससे भारत में भी ऐसी ऑटोमोबाइल कंपनियों पर असर पड़ेगा, जो इस अफ्रीकी देश में व्हीकल्स का एक्सपोर्ट करती हैं। हाल के वर्षों में इथोपिया ने EV के अधिक इस्तेमाल पर जोर दिया है। इसकी सरकार ने 1.48 लाख इलेक्ट्रिक कारें और 4,800 इलेक्ट्रिक बसों के इम्पोर्ट के लिए 10 वर्ष की योजना लागू की है। EVs के लिए VAT और एक्साइज को भी घटाया गया है। इथोपिया ने एनर्जी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी निवेश किया है। अफ्रीका का सबसे बड़ा हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट भी इथोपिया में बनाया जा रहा है। इस प्लांट में शुरुआत में लगभग 3,000 मेगावॉट का प्रोडक्शन होने का अनुमान है।    
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Manufacturing, Energy, Tax, Market, Demand, Import, Factory, Isuzu, Ethopia, Ban, Prices

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.