Hero MotoCorp ने Ola Electric को पीछे छोड़ा, Bajaj दूसरे नंबर पर, जानें कौन रहा टॉप पर?

नवंबर 2025 में EV टू-व्हीलर रिटेल सेल्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। Hero MotoCorp ने इस बार Ola Electric को पछाड़ दिया, जबकि TVS और Bajaj ने टॉप परफॉर्मेंस जारी रखी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 16:11 IST
ख़ास बातें
  • नवंबर में EV टू-व्हीलर सेल्स लगभग 19% गिरीं
  • Hero ने सेल्स में पहली बार Ola Electric को पछाड़ा
  • TVS और Bajaj ने अपनी टॉप पोजिशन मजबूत रखी

Photo Credit: Vida

देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two-Wheelers) मार्केट नवंबर 2025 में बड़ा उतार-चढ़ाव लेकर आया है। FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोशिएशंस) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने कुल 1,16,982 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्टर्ड हुए, जो अक्टूबर 2025 के मुकाबले लगभग 19% गिरावट दिखाते हैं। YoY (वर्ष-दर-वर्ष) आधार पर भी मार्केट हल्का दबाव में रहा है। हालांकि, गिरते बाजार के बीच कंपनियों की स्थिति में दिलचस्प बदलाव देखने को मिला, खासतौर पर Hero MotoCorp और Ola Electric के बीच। हीरो मोटोकॉर्प ने इस बार ओला इलेक्ट्रिक को पीछे कर दिया है, जबकि TVS और Bajaj ने अपनी टॉप पोजिशन बनाए रखी।

FADA की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में TVS Motor 30,347 रिटेल सेल्स के साथ लिस्ट में पहले स्थान पर रहा, जबकि Bajaj Auto ने 25,565 यूनिट्स बेचकर दूसरा स्थान बनाए रखा। वहीं Ather Energy की बिक्री महीने-दर-महीने (MoM) 27% गिरकर 20,349 पर आ गई, लेकिन पिछले साल की तुलना में कंपनी ने लगभग 57% की YoY ग्रोथ दर्ज की। बड़ी खबर Hero MotoCorp से आई, जिसने Ola Electric को पीछे छोड़ते हुए EV टू-व्हीलर रेस में अपनी पोजिशन मजबूत की। Hero ने नवंबर में 12,213 यूनिट्स बेचे, जबकि Ola Electric 8,402 यूनिट्स पर सिमट गई, जो MoM आधार पर लगभग 47% की गिरावट है।

Advertisement

Ola Electric की सेल्स पिछले साल नवंबर की तुलना में 71% तक कम हो गई है, जो कंपनी के लिए चिंता का संकेत है। दूसरी तरफ, Hero ने YoY आधार पर 66% की बड़ी छलांग लगाई है, जो यह दिखाता है कि कंपनी की EV स्ट्रैटेजी अब बाजार में पकड़ बना रही है। Greaves Electric (Ampere) और BGauss जैसे खिलाड़ियों की सेल्स भी दबाव में रहीं, जबकि River Mobility और Kinetic Green जैसे छोटे खिलाड़ियों ने YoY में अच्छी ग्रोथ दर्ज की, River ने तो YoY आधार पर 650% की उछाल दिखाई।

रिपोर्ट बताती है कि EV टू-व्हीलर का ओवरऑल मार्केट शेयर 4.6% पर स्थिर रहा है। हालांकि नवंबर में त्योहारी सीजन के बाद मांग सामान्य रूप से कम होती है, लेकिन कई कंपनियों के लिए नवंबर एक चुनौती भरा महीना साबित हुआ। FADA का कहना है कि आंकड़े देशभर के 1,401 RTOs से जुटाए गए हैं, जिसमें तेलंगाना का डेटा शामिल नहीं है।

नवंबर 2025 में कुल कितने EV टू-व्हीलर बिके?

FADA के अनुसार, नवंबर में कुल 1,16,982 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्टर्ड हुए।

Advertisement

इस महीने टॉप EV टू-व्हीलर कंपनी कौन रही?

TVS Motor 30,347 यूनिट्स के साथ नवंबर 2025 में टॉप पर रही।

Hero MotoCorp और Ola Electric की सेल्स में क्या अंतर रहा?

Hero ने 12,213 यूनिट्स बेचे, जबकि Ola केवल 8,402 यूनिट्स पर रही - MoM और YoY दोनों आधार पर भारी गिरावट दर्ज की गई।

कौन सी कंपनी ने सबसे बेहतर YoY ग्रोथ दिखाई?

River Mobility ने YoY में 650% की सबसे बड़ी ग्रोथ दर्ज की।

Advertisement

Ola Electric की सेल्स क्यों सुर्खियों में हैं?

क्योंकि कंपनी की सेल्स YoY में 71% से ज्यादा गिर गई हैं, और Hero ने पहली बार सेल्स में उसे पीछे छोड़ दिया।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.