इलेक्ट्रिक कार (EV) बनाने वाली ये दिग्गज कंपनी लॉन्च करेगी अपना मोबाइल फोन!

Nio के अलावा भी कई ऑटोमेकर ऐसे हैं जो इस तरह के प्रोजेक्ट्स के बारे में विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अगस्त 2023 15:22 IST
ख़ास बातें
  • चीन की EV मेकर कंपनी Nio अपना खुद का फोन लॉन्च करने की तैयारी में है
  • Nio के फाउंडर और सीईओ विलियम ली इस प्रोजेक्ट की रीढ़ बताए जा रहे हैं
  • Nio के फोन लॉन्च करने की तैयारी को लेकर निवेशकों में चिंता देखी जा रही है

चीन की EV मेकर कंपनी Nio अपना खुद का मोबाइल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

Photo Credit: Nio

चीन की EV मेकर कंपनी Nio अपना खुद का मोबाइल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। खबर है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर इस फोन को सितंबर के अंत तक लॉन्च कर सकती है। फोन को खासतौर पर कंपनी की कार के साथ कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर इस्तेमाल को आसान बनाने के मकसद से लॉन्च करने की बात सामने आई है। फोन के साथ बढ़ती कनेक्टिविटी के चलते कार के दरवाजे दूर खड़े ही खोले जा सकते हैं, एयरकंडीशन को ऑन किया जा सकता है, इसके अलावा भी कई और फंक्शन परफॉर्म किए जा सकते हैं। 

Nio के फाउंडर और सीईओ विलियम ली इस प्रोजेक्ट की रीढ़ बताए जा रहे हैं। Reuters के अनुसार, इन डिवाइसेज के साथ कंपनी नियो कार चलाने वाले ड्राइवर्स को टारगेट करना चाहती है। कंपनी की ओर से निवेशकों को कहा गया है कि उनका मकसद स्मार्टफोन मार्केट में प्रतिस्पर्धा करना नहीं हैं। बल्कि इसके बजाए इस फोन के माध्यम से वे अपने व्हीकल यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस उपलब्ध करवाने की कोशिश करेंगे। कार पोर्टफोलियो की बात करें तो 2024 की दूसरी छमाही में कंपनी अपनी नई EV मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है। 
Advertisement

Nio के फोन लॉन्च करने की तैयारी को लेकर निवेशकों में चिंता देखी जा रही है। निवेशक इस नए प्रोजेक्ट को लेकर बहुत अधिक खुश नहीं बताए जा रहे। क्योंकि कंपनी अभी घाटे में बताई जाती है और सेल्स के आंकड़े भी अच्छे नहीं हैं। इसके साथ ही Tesla जैसी कंपनियों के साथ Nio प्राइस वार भी झेल रही है जो कि टेस्ला ने जनवरी में शुरू किया था। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 6.12 अरब युआन का नुकसान हुआ है। वहीं, पिछले साल भी कंपनी को इसी अवधि के दौरान 2.75 बिलियन का नुकसान हुआ था। 

Nio के अलावा भी कई ऑटोमेकर ऐसे हैं जो इस तरह के प्रोजेक्ट्स के बारे में विचार कर रहे हैं। कार के साथ फोन की कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर यूजर्स की ओर से भी रुझान मिल रहे हैं। पिछले साल Zhejiang Geely Holding के फाउंडर ने स्मार्टफोन मेकर Meizu को एक्वायर किया था। ताकि कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स और ट्रेवल को ज्यादा करीब लाया जा सके। Huawei Technologies ने भी ऑटोमकर्स के साथ भागीदारी की है ताकि कंपनी के Harmony ऑपरेटिंग सिस्टम को EV में उतारा जा सके। Seres Group जैसे नाम इसमें शामिल हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.