Nio की इलेक्ट्रिक कार ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, 2 की मौत!

तीसरी मंजिल से कार के छलांग लगाने की घटना ने चीन की सोशल मीडिया पर भी खूब शोर मचाया।

Nio की इलेक्ट्रिक कार ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग,  2 की मौत!

Photo Credit: Twitter/Stephen Mcdonell

कार टेस्टिंग के दौरान तीसरी मंजिल से नीचे सड़क पर जा गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

ख़ास बातें
  • जिस फ्लोर से कार गिरी उसे कंपनी का शोरूम बताया जा रहा है
  • घटना शँघाई में Nio के हेडक्वार्टर में हुई बताई जा रही है
  • कंपनी बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक कार बनाती है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली चाइनीज कंपनी Nio की कार, टेस्ट ड्राइव के दौरान तीसरी मंजिल से गिर गई जिसमें दो लोगों की जान चली गई। जान गंवाने वालों में एक शख्श स्टाफ का ही सदस्य था और दूसरा पार्टनर कंपनी से था। घटना शँघाई में Nio के हेडक्वार्टर में हुई बताई जा रही है।  

बुधवार को चीन के लोकल टाइम के अनुसार, शाम 5 बजकर 20 मिनट पर यह घटना हुई। कार टेस्टिंग के दौरान तीसरी मंजिल से नीचे सड़क पर जा गिरी और बुरी तरह से तहस-नहस हो गई। कार के अंदर दो लोग सवार थे और दोनों की ही इस घटना में मृत्यु हो गई। घटना के बाद कंपनी ने तुरंत इसकी जांच के आदेश दे दिए। सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर घटना की जांच की गहन जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिस फ्लोर से कार गिरी उसे कंपनी का शोरूम बताया जा रहा है, जहां पर कथित तौर पर कार के लिए टेस्टिंग की सुविधा भी मौजूद है। घटना पर कंपनी ने बयान जारी किया, "हमारी कंपनी ने इस घटना की जांच के लिए पब्लिक सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की सहायता ली है और मामले की पड़ताल की जा रही है कि घटना कैसे हो गई। घटना की शुरुआती जांच में हम कह सकते हैं कि यह एक हादसा था। इसमें कंपनी के व्हीकल का दोष नहीं दिखाई देता है। "

तीसरी मंजिल से कार के छलांग लगाने की घटना ने चीन की सोशल मीडिया पर भी खूब शोर मचाया। लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आना शुरु हो गईं। चीन में निओ अग्रणी कंपनियों में से है जिसके कंधों पर चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री का काफी भार है। कंपनी बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक कार बनाती है। कुछ समय पहले ग्राहकों की ओर से शिकायत आने लगी थी कि कार की बैटरी को बार-बार चार्ज करने में समस्या हो रही है। उसके बाद कंपनी ने बदल सकने वाली बैटरी प्रणाली यानि स्वैपेबल बैटरी पर स्विच कर लिया। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »