धांसू AI फीचर्स, Snapdragon 8 Gen 3 के साथ Nio Phone 2 होगा 27 जुलाई को लॉन्च, जानें सबकुछ

Nio Phone 2 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मिलने की संभावना है जो कि स्मार्टफोन की AI और कम्प्यूटेशनल कैपेसिटी को बेहतर करेगा।

धांसू AI फीचर्स, Snapdragon 8 Gen 3 के साथ Nio Phone 2 होगा 27 जुलाई को लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Nio

Nio Phone में 6.81 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nio Phone 2 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मिलने की संभावना है।
  • Nio Phone 2 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 100W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
  • Nio Phone 2 कई कार फंक्शन को कंट्रोल करने की सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
Nio के वाइस प्रेसिडेंट बाई जियान ने आधिकारिक तौर पर 27 जुलाई को Nio इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी डे पर अपने सेकेंड जनरेशन के स्मार्टफोन Nio Phone 2 को लॉन्च करने की घोषणा की है। नया स्मार्टफोन कई अपग्रेड के साथ आएगा, जिसमें बड़े एआई मॉडल के साथ इंटीग्रेशन, एडवांस सिस्टम फ्लूडिटी और Nio इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम के साथ बेहतर कनेक्टिविटी शामिल है।

Nio Phone 2 यूजर्स को अपने स्मार्टफोन से डायरेक्ट कई कार फंक्शन को कंट्रोल करने की सुविधा देकर एक बेहतर और कंफर्टेबल ड्राइविंग अनुभव प्रदान करना चाहता है। इसमें अनलॉक/लॉक करना, व्हीकल स्टार्ट करना, सेटिंग्स एडजेस्ट करना और कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम तक एक्सेस शामिल है। एआई के साथ स्मार्टफोन का इंटीग्रेशन इसकी कैपेसिटी को और बढ़ाएगा, जिससे भविष्य में बेहतर इंटरैक्शन और ज्यादा एडवांस एप्लिकेशन मिलेंगे।


Nio Phone 2 Specification


Nio Phone 2 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मिलने की संभावना है जो कि स्मार्टफोन की AI और कम्प्यूटेशनल कैपेसिटी को बेहतर करेगा। ऐसी भी संभावना है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon Gen 3 का ओवरक्लॉक्ड वर्जन होगा। इससे परफॉर्मेंस बेहतर होने के साथ-साथ ज्यादा डिमांड वाली ऐप्स और फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन हाल ही में चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया था। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने की उम्मीद है। हालांकि, सटीक चार्जिंग और बैटरी का खुलासा नहीं हुआ है।

Nio का स्मार्टफोन मार्केट में आना Huawei और Xiaomi के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एंट्री करने के जवाब में देखा जा रहा है। ब्रांड एक ऐसा स्मार्टफोन तैयार करके अपने व्हीकल्स के साथ बेहतर इंटीग्रेट होता है। Nio का टारगेट अपने ग्राहकों को एक यूनिक और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करना है, जिससे उन्हें सब से अलग फीचर्स मिलें।

आपको बता दें कि Nio ने सितंबर 2023 में अपना पहला स्मार्टफोन Nio Phone लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में एक ओवरक्लॉक्ड 3.36GHz Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.81 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 5,200mAh की बैटरी दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »