800 Km की रेंज देगी BYD की YangWang U7 इलेक्ट्रिक कार, स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

Yangwang BYD का लग्जरी ब्रांड है और U7 इसका एक अपकमिंग लग्जरी प्रोडक्ट मालूम पड़ता है। चीन में  यांगवांग वर्तमान में यूबी ईआरईवी ऑफरोडर बेचता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 21:23 IST
ख़ास बातें
  • BYD YangWang U7 इलेक्ट्रिक सेडान का एक लेटेस्ट कैटलॉग सामने आया है
  • इस कैटलॉग के जरिए इस अपकमिंग कार की कई अहम डिटेल्स का खुलासा हुआ है
  • YangWang U7 में BYD के फिनड्रीम्स द्वारा निर्मित 135.5kWh बैटरी है

Photo Credit: Gizmochina

चाइनीज ईवी निर्माता BYD की YangWang U7 इलेक्ट्रिक सेडान इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इस EV में 135.5kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलेगा, जो कंपनी के दावे अनुसार, 800 किमी तक की रेंज निकालता है। नई BYD EV दो CLTC क्रूजिंग रेंज - 720 किमी और 800 किमी की पेशकश करेगी। इसके अलावा, EV को पेश करते हुए यह जानकारी भी दी गई कि इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटरों मिलेगी, जिनका कुल पावर आउटपुट 960kW होगा। इनकी बदौलत कार की टॉप स्पीड 270km/h होगी।

Gizmochina के अनुसार, BYD YangWang U7 इलेक्ट्रिक सेडान का एक लेटेस्ट कैटलॉग सामने आया है, जिसे चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी किया गया था। इस कैटलॉग के जरिए इस अपकमिंग कार की कई अहम डिटेल्स का खुलासा हुआ है। हालांकि, अभी तक इसे आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि चीन में इसका आगमन इस साल के अंत तक होगा।
Advertisement

Yangwang BYD का लग्जरी ब्रांड है और U7 इसका एक अपकमिंग लग्जरी प्रोडक्ट मालूम पड़ता है। चीन में  यांगवांग वर्तमान में यूबी ईआरईवी ऑफरोडर बेचता है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि मंत्रालय के कैटलॉग से पता चलता है कि YangWang U7 में BYD के फिनड्रीम्स द्वारा निर्मित 135.5kWh की क्षमता वाली LFP बैटरी है। बैटरी का वजन 903 किलोग्राम है जो कि इलेक्ट्रिक सेडान के कुल वजन 3095 किलोग्राम का लगभग एक तिहाई है। U7 की तुलना में अधिक क्षमता और कम वजन वाली कई अन्य बैटरियां हैं।
Advertisement

U7 चार इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ आएगा, जिनका कुल पावर आउटपुट 960kW और टॉप स्पीड 270km/h है। यह E4 प्लेटफॉर्म (जिसे यीसीफैंग भी कहा जाता है) पर आधारित है और ब्रांड के तीन-स्क्रीन लेआउट से लैस है। इंटीरियर में या तो चार या पांच सीटें हैं और U7 का आयाम 3160 mm के व्हीलबेस के साथ 5265 x 1998 x 1517 mm है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BYD, YangWang, YangWang U7, YangWang U7 Electric Sedan
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.