BMW ने शुरू की भारत के सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

CE 04 को 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए बुकिंग BMW Motorrad की डीलरशिप पर कराई जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जुलाई 2024 19:19 IST
ख़ास बातें
  • CE 04 को 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • विदेश में इसका प्राइस लगभग 11,795 डॉलर का है
  • इसकी टॉप स्पीड 120 kmph की है

CE 04 की इंटरनेशनल मार्केट में पहले से बिक्री की जा रही है

लग्जरी कारें बनाने वाली BMW जल्द ही देश में अपना प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी की है। कंपनी की टू-व्हीलर यूनिट BMW Motorrad ने इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 की बुकिंग शुरू कर दी है। CE 04 को 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए बुकिंग BMW Motorrad की डीलरशिप पर कराई जा सकती है। इसके प्राइस की जल्द घोषणा की जाएगी।  

CE 04 की इंटरनेशनल मार्केट में पहले से बिक्री की जा रही है। विदेश में इसका प्राइस लगभग 11,795 डॉलर का है। इसे देश में लगभग 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की लंबाई दो मीटर से अधिक की है और इस वजह से यह मेक्सी-स्टाइल स्कूटर जैसा दिखता है। CE 04 को लिक्विड-कूल्ड PMS इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लाया जाएगा, जो लगभग 41 bhp की पावर और लगभग 60 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 120 kmph की है। यह केवल 2.6 सेकेंड में शून्य से 50 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Rain, and Road हैं। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का 8.9 kW का बैटरी पैक सिंगल चार्ज में लगभग 130 किलोमीटर की रेंज उपलब्ध कराता है। इसकी बैटरी को चार घंटे से कुछ अधिक में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। DC फास्ट चार्जर के इस्तेमाल से इसकी चार्जिंग की अवधि घटकर लगभग 1.40 घंटे हो जाती है। CE 04 में TFT डिस्प्ले, LED हेडलैम्प, ABS, इलेक्ट्रॉनिक रिवर्स और USB C जैसे फीचर्स हैं। 

हाल ही में BMW ने देश में इलेक्ट्रिक कार i5 को लॉन्च किया था। इसका प्राइस लगभग 1.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) का है। देश में इसका टॉप-एंड M60 xDrive वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है। इसे कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) यूनिट के तौर पर लाया गया है। BMW i5 M60 में 83.9 kW का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 516 किलोमीटर की है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसके प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर है। इसकी अधिकतम पावर 593 bhp और पीक टॉर्क 795 Nm का है। यह 3.8 सेकेंड में 100 kmph तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 230 kmph की है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  3. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  6. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  8. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  9. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  10. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.