BMW ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04, 14 लाख रुपये से ज्यादा का प्राइस

BMW Motorrad इसके साथ 2.3 kW का चार्जर मुफ्त दे रही है। यह लगभग 3.30 घंटे में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0-80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जुलाई 2024 16:29 IST
ख़ास बातें
  • इसे कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट के तौर पर लाया जाएगा
  • BMW Motorrad इसके साथ 2.3 kW का चार्जर मुफ्त दे रही है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 120 kmph की है

इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 130 किलोमीटर होने का दावा किया गया है

लग्जरी कार मेकर BMW की टू-व्हीलर यूनिट BMW Motorrad ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 को बुधवार को भारत में लॉन्च किया। इसे कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट के तौर पर लाया जाएगा। इसका प्राइस 14.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह देश का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। 

CE 04 की डिलीवरी सितंबर में शुरू होगी। इसमें 8.5 kW का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 130 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। BMW Motorrad इसके साथ 2.3 kW का चार्जर मुफ्त दे रही है। यह लगभग 3.30 घंटे में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0-80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसके साथ BMW Wallbox चार्जर का भी विकल्प है। देश के मार्केट में यह सबसे अधिक पावर रेटेड वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। CE 04 की लिक्विड-कूल्ड, पर्मानेंट-मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर 42 bhp की पावर और 62  Nm का पीक टॉर्क दे सकती है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 120 kmph की है और यह केवल 2.6 सेकेंड में लगभग 50 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसमें ट्यूब्युलर स्टील मेन फ्रेम है। CE 04 में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) स्टैंडर्ड के तौर पर है। इसमें फ्रंट पर डबल डिस्क ब्रेक अप और रियर में सिंगल डिस्क है। यह ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ASC) और तीन राइडिंग मोड्स - Eco, Rain और Road हैं। इसके साथ वैकल्पिक 'डायनैमिक पैकेज' लेने पर प्रो राइडिंग मोड जैसे फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का आकर्षक डिजाइन है। 

इसमें LED लाइटिंग और फ्लोटिंग सिंगल सीट दी गई है। इसकी 10.25 इंच TFT कलर स्क्रीन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ है। CE 04 की इंटरनेशनल मार्केट में पहले से बिक्री की जा रही है। विदेश में इसका प्राइस लगभग 11,795 डॉलर का है। CE 04 की लंबाई दो मीटर से अधिक की है और इस वजह से यह मेक्सी-स्टाइल स्कूटर जैसा दिखता है। हाल ही में BMW ने देश में इलेक्ट्रिक कार i5 को लॉन्च किया था। इसका प्राइस लगभग 1.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसका टॉप-एंड M60 xDrive वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है। इसे कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) यूनिट के तौर पर लाया गया है। BMW i5 M60 में 83.9 kW का बैटरी पैक है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  3. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  4. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  5. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.