• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 2025 BMW iX: 701 Km तक रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV हुई पेश, जानें भारत में कब होगी लॉन्च?

2025 BMW iX: 701 Km तक रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV हुई पेश, जानें भारत में कब होगी लॉन्च?

2025 BMW iX फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक SUV को बैटरी पैक के तीन ऑप्शन - 94.8 kWh, 108.9 kWh और 109.1 kWh में पेश किया गया है।

2025 BMW iX: 701 Km तक रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV हुई पेश, जानें भारत में कब होगी लॉन्च?

Photo Credit: BMW

ख़ास बातें
  • BMW iX फेसलिफ्ट पिछली जनरेशन से 25% अधिक रेंज देने का दावा करता है
  • नए बैटरी ऑप्शन में 94.8 kWh, 108.9 kWh और 109.1 kWh पैक शामिल हैं
  • पावर आउटपुट में भी वृद्धि हुई है, बेस वेरिएंट अब 402 bhp पैदा करता है
विज्ञापन
BMW ने अपडेटेड वेरिएंट, बड़े बैटरी विकल्प और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ 2025 iX फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया है। फेसलिफ्टेड iX अब पिछली लाइनअप की जगह तीन वेरिएंट्स- xDrive45, xDrive60, और M70 xDrive में आती है। बैटरी ऑप्शन में 94.8 kWh, 108.9 kWh और 109.1 kWh पैक शामिल हैं, जो अब 602-701 किमी प्रति चार्ज के साथ पिछली जनरेशन से 25% अधिक रेंज देने का दावा करते हैं। पावर आउटपुट में भी वृद्धि हुई है, बेस वेरिएंट 402 bhp, मिड-वेरिएंट 536 bhp और M70 xDrive ट्रिम 650 bhp जनरेट करता है। टॉप-एंड ट्रिम 3.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करता है। iX फेसलिफ्ट के इस साल के अंत में भारत आने की उम्मीद है।

BMW ने ग्लोबल मार्केट के लिए 2025 iX फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया है। इसके अमेरिका और यूरोप के बाजारों में लॉन्च होने के बाद भारत में भी कदम रखने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद यह भारत में 2023 से बेचे जा रहे iX मॉडल को रिप्लेस करेगा। फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत का खुलासा होना बाकी है, लेकिन मौजूदा iX को भारत में 1.39 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में बेचा जाता है।
 

2025 BMW iX specifications

2025 BMW iX फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक SUV को बैटरी पैक के तीन ऑप्शन - 94.8 kWh, 108.9 kWh और 109.1 kWh में पेश किया गया है। BMW का कहना है कि नई बैटरी पैक के आने से iX को पहले की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक रेंज प्राप्त करने में मदद मिली है। इलेक्ट्रिक SUV के बैटरी पैक के आधार पर सिंगल चार्ज में व्हीकल 602 किलोमीटर से 701 किलोमीटर के बीच चलने में सक्षम होगा। तुलना के लिए बता दें कि भारत में 2023 से बेची जा रही iX का xDrive50 वेरिएंट 635 किलोमीटर की मैक्सिमम रेंज देने का दावा करता है।

BMW फेसलिफ्ट का एंट्री-लेवल वेरिएंट अब 402 बीएचपी की पावर और 700 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। मिड-वेरिएंट 536 बीएचपी की पावर और 765 एनएम का टॉर्क, जबकि टॉप-एंड M70 xDrive वेरिएंट 650 बीएचपी की पावर और इसके लॉन्च कंट्रोल फीचर की बदौलत 1,100 एनएम का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है। टॉप-एंड वेरिएंट केवल 3.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करता है और 250 किमी प्रति घंटे तक की इलेक्ट्रॉनिक रूप से सीमित टॉप-स्पीड प्रदान करता है।

iX फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के मिड और टॉप-एंड वेरिएंट अब डीसी फास्ट चार्जर्स का उपयोग करके 195 किलोवाट तक की चार्जिंग कैपेसिटी को सपोर्ट करते हैं। एंट्री-लेवल वेरिएंट 175 kWh तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान में इंटरनेट पहुंचाने के लिए अमेरिका से फंड का इंतजार
  2. Oppo Find N6 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 80W चार्जिंग! लॉन्च से पहले खुलासा
  3. Gmail के ये 4 एडवांस फीचर आपको बना देंगे सुपर स्मार्ट!
  4. IND vs PAK T20 Live Streaming: T20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट महामुकाबला, यहां देखें फ्री!
  5. New Aadhaar Card: आधार कार्ड डिजाइन बदलेगा! फोटो, क्यूआर कोड के साथ मिल सकता है बिल्कुल नया रूप
  6. 700 फीट की चट्टान धरती से टकराएगी? नासा ने जारी किया एस्टरॉयड अलर्ट
  7. 10100mAh बैटरी वाला सस्ता टैबलेट Honor Pad X8b लॉन्च, 11 इंच 90Hz डिस्प्ले, जानें कीमत
  8. 10 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Poco C81 Pro में मिल सकता है 6.9 इंच LCD डिस्प्ले, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. Android 17 आ गया! Beta 1 का रोलआउट शुरू, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहला अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »