• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 85 किलोमीटर चलने वाला BGauss C12i EX इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 85 किलोमीटर चलने वाला BGauss C12i EX इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

BGauss C12i EX में 2kWh की रिमूवेबल लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो कि 85 किलोमीटर की रेंज (ARAI) प्रदान कर सकती है।

सिंगल चार्ज में 85 किलोमीटर चलने वाला BGauss C12i EX इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: BGauss

BGauss C12i EX की रेंज 85 किमी है।

विज्ञापन
BGauss ने भारतीय बाजार में BGauss C12i EX इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। BGauss अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान कर रही है। ईवी निर्माता का कहना है कि स्मार्ट बैटरी और मोटर कंट्रोलर को चाकन प्लांट में इन-हाउस तैयार और डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको BGauss C12i EX के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


BGauss C12i EX की कीमत


कीमत की बात की जाए तो BGauss C12i EX की एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है जो कि 19 सितंबर, 2023 तक लागू रहेगी। कंपनी का कहना है कि BGauss C12i MAX इलेक्ट्रिक स्कूटर को अब तक 6,000 यूनिट्स की बुकिंग मिल गई है। इच्छुक ग्राहक नए C12i EX को ऑफिशियल वेबसाइट और ऑथोराइज्ड डीलरशिप से बुक कर सकते हैं।


BGauss C12i EX की पावर और रेंज


BGauss C12i EX में 2500-वाट (पी) रोटर दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में इको और स्पोर्ट मोड मिलता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2kWh की रिमूवेबल लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो कि 85 किलोमीटर की रेंज (ARAI) प्रदान कर सकती है। ईवी निर्माता का दावा है कि बैटरी को सिर्फ 3 घंटे में फुल चार्ज कर किया जा सकता है। इसके अलावा ई-स्कूटर में CAN-एनेबल टेक्नोलॉजी मिलती है जो कि ग्राहकों को कनेक्टेड और कंट्रोल प्रदान करती है। BGauss का कहना है कि नए C12i EX में ज्यादा हीट और धूल से सुरक्षा के साथ IP-67-रेटेड वॉटरप्रूफ बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर है। 


BGauss C12i EX के फीचर्स और कलर ऑप्शन


BGauss C12i EX में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, लॉक करने वाली अंडरफुट स्टोरेज, सीबीएस ब्रेकिंग सिस्टम, बैटरी सेविंग मोड, साइड स्टैंड सेंसर और सेफ्टी स्टार्ट स्विच दिया गया है। BGauss C12i EX को 7 कलर ऑप्शन मैट BGauss ब्लू, फोलिएज ग्रीन, येलो ब्लैक, रेड ब्लैक, शाइनी सिल्वर, पर्ल व्हाइट और ब्रुकलिन ब्लैक में उपलब्ध है।   

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »