• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 115 km रेंज वाला BGauss D15 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, Bajaj Chetak और TVS iQube को देगा टक्कर

115 km रेंज वाला BGauss D15 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, Bajaj Chetak और TVS iQube को देगा टक्कर

BGauss D15i की भारत में कीमत 99,999 (एक्स-शोरूम) है, जबकि D15 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1,14,999 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है।

115 km रेंज वाला BGauss D15 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, Bajaj Chetak और TVS iQube को देगा टक्कर

BGauss D15i की भारत में कीमत 99,999 (एक्स-शोरूम) है

ख़ास बातें
  • BGauss D15i की भारत में कीमत 99,999 (एक्स-शोरूम) है
  • D15 Pro को 1,14,999 रुपये (एक्स-शोरूम) में किया गया है लॉन्च
  • 499 रुपये (रिफंडेबल) में कर सकते हैं प्री-बुक
विज्ञापन
BGauss ने भारत में D15 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज़ लॉन्च की है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। सीरीज में मौजूद D15i और D15 Pro इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स स्मार्ट फीचर्स से लैस आते हैं और इनकी ARAI सर्टिफाइड मैक्सिमम फुल चार्ज रेंज 115 किलोमीटर बताई जा रही है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 5 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकते हैं। पावर के मामले में भी ये दमदार मालूम पड़ते हैं, क्योंकि कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-60 kmph की स्पीड मात्र 7 सेकंड में पकड़ सकते हैं।
 

BGauss D15i की भारत में कीमत 99,999 (एक्स-शोरूम) है, जबकि D15 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1,14,999 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है। इन्हें ऑनलाइन और डीलरशिप के जरिए ऑफलाइन बुक किया जा सकता है, जिसके लिए ग्राहक को 499 रुपये (रिफंडेबल) देने होंगे। कंपनी का कहना है कि D15 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल इस साल जून से शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो D15 में 3.2 kWh क्षमता का Li-ion बैटरी पैक मिलता है। जैसा कि हमने बताया, इस बैटरी पैक को फुल चार्ज करने में 5 घंटे 30 मिनट का समय लगने की बात कही गई है। पावर की बात करें, तो इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर की बदौलत इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 60 kmph की स्पीड 7 सेकंड में पकड़ सकता है। इसमें इको के साथ स्पोर्ट मोड भी मिलता है। कंपनी ने इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं। BGauss D15 की ARAI सर्टिफाइड रेंज 115 km बताई गई है।

फीचर्स की बात करें, तो इस स्कूटर में स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। राइडर अपने फोन को इसके सिस्टम से पेयर कर सकते हैं, जिससे वे अपने मोबाइल के नोटिफिकेशन्स स्कूटर के डिज़िटल डिस्प्ले में देख सकते हैं। बैटरी पैक रिमूव किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें इन-बिल्ट नेविगेशन सिस्टम, डिजिटल स्पीडोमीटर, कीलेस स्टार्ट, USB पोर्ट भी शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »