Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव

ऑडी ने बताया है कि यह ड्राइव ट्रैफिक की सामान्य स्थितियों में की गई थी। इसमें व्यस्त समय के दौरान भीड़ और मौसम की अलग स्थितियां भी शामिल थी और इस यात्रा के दौरान रिचार्जिंग की अनुमति नहीं थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 सितंबर 2026 22:02 IST
ख़ास बातें
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में यह रिकॉर्ड बना है
  • इसमें Audi A6 e-Tron की चार्जिंग के लिए कोई स्टॉप नहीं लिया गया था
  • यह उपलब्धि पोलैंड के रैली ड्राइवर, Miko Marczyk ने हासिल की है

इस यात्रा के दौरान Audi A6 e-Tron की चार्जिंग के लिए कोई स्टॉप नहीं लिया गया था

लग्जरी कारों के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Audi की A6 e-Tron ने एक हैरान करने वाला रिकॉर्ड बनाया है। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्टबैक ने सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की दूरी कवर की है। यह उपलब्धि पोलैंड के रैली ड्राइवर, Miko Marczyk ने हासिल की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में यह रिकॉर्ड बना है। Audi A6 e-Tron के साथ Miko ने रिकॉर्ड बनाने वाली इस यात्रा की 11 सितंबर को शुरुआत की थी। पोलैंड के Torun और Ciechocinek के बीच यह यात्रा 45 घंटे बाद लगभग 1,338 किलोमीटर की दूरी कवर करने के बाद समाप्त हुई।  इस दौरान Audi A6 e-Tron की चार्जिंग के लिए कोई स्टॉप नहीं लिया गया था। 

Advertisement

रेसिंग इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले ड्राइवर्स का फोकस अधिक स्पीड पर रहता है। इसके विपरीत, Miko का उद्देश्य अधिक एफिशिएंसी हासिल करने का था। इस यात्रा में Miko ने पोलेंड के Krakow, Sandomierz, Warsaw और Grudziadz जैसे बड़े शहरों को पार किया और समान रूट से वापस लौटे। ऑडी ने बताया है कि यह ड्राइव ट्रैफिक की सामान्य स्थितियों में की गई थी। इसमें व्यस्त समय के दौरान भीड़ और मौसम की अलग स्थितियां भी शामिल थी और इस यात्रा के दौरान रिचार्जिंग की अनुमति नहीं थी। Audi A6 e-Tron की WLTP टेस्टिंग साइकल में रेंज लगभग 777 किलोमीटर की है। इस रिकॉर्ड बनाने वाली यात्रा के दौरान 561 किलोमीटर की अतिरिक्त रेंज मिली है। इससे ड्राइविंग के तरीके और एफिशिएंसी पर जोर देने वाली तकनीकों का एनर्जी की खपत पर असर का संकेत मिलता है। 

ऑडी ने कहा है कि Miko ने इस ड्राइव के दौरान प्रति 100 km के लिए सिर्फ 7.09 kWh की एनर्जी की खपत की है। Audi A6 e-Tron की बैटरी की ग्रॉस कैपेसिटी 100 kWh और इस्तेमाल की जा सकने वाली कैपेसिटी 94.9 kWh की है। Miko ने रेंज को अधिकतम करने के लिए गैर जरूरी एक्सेलरेशन और ब्रेकिंग को न्यूनतम करने के साथ ही टायर का संतुलित प्रेशर रखने के साथ ही रिजेनरेटिव ब्रेकिंग का अधिक इस्तेमाल किया था। Miko ने कहा कि इस ड्राइव के दौरान कवर की गई दूरी उनकी उम्मीद से अधिक थी। उन्होंने इस परिणाम का क्रेडिट इस EV के एयरोडायनैमिक डिजाइन और बैटरी टेक्नोलॉजी को दिया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Vehicles, Range, Battery, Audi, Market, Speed, Demand, EV, Poland, Tesla, Video, Prices

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.