Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की श्रीलंका में होगी बिक्री

श्रीलंका में Ather Energy की डिस्ट्रीब्यूटर Evolution Auto होगी। यह सेल्स के साथ ही सर्विस को भी संभालेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अगस्त 2024 15:13 IST
ख़ास बातें
  • श्रीलंका में Ather Energy की डिस्ट्रीब्यूटर Evolution Auto होगी
  • पिछले वर्ष नेपाल में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री शुरू की थी
  • भारत में कंपनी के पास 200 से अधिक एक्सपीरिएंस सेंटर हैं

कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के होसुर में है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ather Energy ने श्रीलंका में अपना बिजनेस शुरू करने की जानकारी दी है। पिछले वर्ष नेपाल में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री शुरू की थी। श्रीलंका में बिजनेस के लिए कंपनी ने Evolution Auto के साथ टाई-अप किया है। इसका पहला एक्सपीरिएंस सेंटर अगली तिमाही में खोला जाएगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका में Ather Energy की डिस्ट्रीब्यूटर Evolution Auto होगी। यह सेल्स के साथ ही सर्विस को भी संभालेगी। श्रीलंका में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पहुंच को बढ़ाने के लिए Ather Energy ने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क भी शुरू करने की योजना बनाई है।  कंपनी ने बताया, "श्रीलंका के मार्केट में बिजनेस शुरू कर हम उत्साहित हैं। नेपाल के बाद यह हमारे इंटरनेशनल बिजनेस का हिस्सा है। EVs के लिए श्रीलंका में दिलचस्पी बढ़ी है। Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को उनके परफॉर्मेंस, डिजाइन और विश्वासनीयता के लिए जाना जाता है।" 

पिछले वर्ष नेपाल में पहला इंटरनेशनल आउटलेट खोलने के बाद से Ather Energy ने वहां तीन एक्सपीरिएंस सेंटर और सात फास्ट चार्जिंग ग्रिड शुरू किए हैं। भारत में कंपनी के पास 200 से अधिक एक्सपीरिएंस सेंटर हैं। पिछले वर्ष के अंत में  Ather Energy ने दो लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा हासिल किया था। कंपनी की फैक्टरी तमिलनाडु के होसुर में है। इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला Ola Electric से होता है। Ather Energy में Hero MotoCorp का इनवेस्टमेंट है। 

Ather Energy के चार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 450S, 450X, 450 Apex और Rizta हैं। देश में EVs की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए अपग्रेड पेश किए थे। इनमें  AtherStack 5.0 सॉफ्टवेयर शामिल था, जो कंपनी का का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड है। इसका दावा है कि एथरस्टैक 5.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर की परफॉर्मेंस में भी सुधार करेगा क्योंकि यह बिना डीरेट किए लंबे समय तक स्कूटर से मैक्सिमम टॉर्क निकालने में मदद करता है। हाल ही में कंपनी ने फैमिली स्कूटर Rizta को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो वेरिएंट्स - Rizta S और Rizta Z हैं। इसमें अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में लंबी और चौड़ी सीट है। Rizta S में 2.9 kWh की बैटरी मिलती है। इसकी रेंज लगभग 105 किलोमीटर की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.