Wikipedia की डिवेलपर ने बंद किया क्रिप्टो में डोनेशंस लेना

Wikimedia Foundation ने लोकल कम्युनिटी मेंबर्स के साथ तीन महीने तक इस पर चर्चा की थी कि क्रिप्टो में डोनेशंस को स्वीकार किया जाना चाहिए या नहीं

Wikipedia की डिवेलपर ने बंद किया क्रिप्टो में डोनेशंस लेना

क्रिप्टो के खिलाफ एक बड़ी दलील इससे एनवायरमेंट को होने वाले नुकसान की थी

ख़ास बातें
  • वोटिंग में 70 प्रतिशत क्रिप्टो डोनेशंस बंद करने के लिए थी
  • क्रिप्टो माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है
  • इससे एनवायरमेंट को नुकसान होने की आशंका रहती है
विज्ञापन
लोकप्रिय एनसाइक्लोपीडिया प्लेटफॉर्म Wikipedia की डिवेलपर Wikimedia Foundation ने कहा है कि वह क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशंस को स्वीकार नहीं करेगी और उसने अपना BitPay एकाउंट बंद कर दिया है। Wikimedia Foundation ने लोकल कम्युनिटी मेंबर्स के साथ तीन महीने तक इस पर चर्चा की थी कि क्रिप्टो में डोनेशंस को स्वीकार किया जाना चाहिए या नहीं। इसके बाद हुई वोटिंग में 70 प्रतिशत से अधिक मेंबर्स ने क्रिप्टो में डोनेशंस को बंद करने के पक्ष में वोट दिया है। 

Wikimedia Foundation ने एक स्टेटमेंट में बताया, "डोनेशंस के जरिए के तौर पर क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करना बंद करने का फैसला किया गया है। हमने अपने वॉलंटियर्स और डोनेशन देने वाली कम्युनिटीज के निवेदनों के बाद कुछ वर्ष पहले क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करना शुरू किया था। हम इन कम्युनिटीज से हाल ही में मिले फीडबैंक के आधार पर यह फैसला कर रहे हैं।" फाउंडेशन ने शुरुआत में Bitcoin को स्वीकार करने के लिए Coinbase के साथ टाई-अप किया था और बाद में अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशंस लेने के लिए BitPay का इस्तेमाल शुरू हुआ था। 

इस वर्ष की शुरुआत में क्रिप्टो डोनेशंस पर बहस होने पर Wikipedia की पब्लिशर Molly White ने बताया था कि इसमें लगभग 400 कम्युनिटी मेंबर्स ने हिस्सा लिया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि इनमें से कई ने केवल बहस में हिस्सा लेने और फाउंडेशन को क्रिप्टो के खिलाफ करने के लिए एकाउंट बनाए हैं। क्रिप्टो के खिलाफ एक बड़ी दलील इससे एनवायरमेंट को होने वाली नुकसान की थी। क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग के लिए कंप्यूटर्स के नेटवर्क पर मैथमैटिक्स की जटिल पजल्स को सॉल्व करना होता है। इस प्रक्रिया में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है। 

हालांकि, क्रिप्टो में डोनेशंस का पक्ष लेने वाले मेंबर्स का कहना था कि इससे उन देशों से अज्ञात तौर पर डोनेशन मिलने में आसानी हो सकती है जिनमें Wikipedia को गैर कानूनी घोषित किया गया है या इस पर सेंसर लगा है। इस वर्ष की शुरुआत में Wikipedia के कुछ एडिटर्स ने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के आर्ट से जुड़ा होने के खिलाफ वोट दिया था। क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत का कुछ देशों में भी काफी विरोध हुआ है। चीन ने इस कारण से पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिका के टेक्सस में क्रिप्टो माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की कमी होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Wikipedia, Foundation, Crypto, Donations, Environment, Bitcoin, Coinbase
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »