क्रिप्टो से जुड़े रिस्क की जानकारी देने के लिए अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट का कैम्पेन

डिपार्टमेंट का फाइनेंशियल लिटरेसी एजुकेशन कमीशन इसके लिए मैटीरियल तैयार करेगा और लोगों को क्रिप्टो एसेट्स के काम करने के तरीके और इससे जुड़े रिस्क के बारे में बताएगा

विज्ञापन
अपडेटेड: 10 मार्च 2022 20:09 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में डिजिटल एसेट्स में इनवेस्ट करने वालों की संख्या बढ़ रही है
  • रेगुलेटर्स को इससे फ्रॉड के मामलों में भी बढ़ोतरी होने की आशंका है
  • अमेरिका में डिजिटल एसेट्स को लेकर एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पास हुआ है

ट्रेजरी डिपार्टमेंट की एजुकेशन यूनिट में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन सहित 20 एजेंसियां शामिल हैं

क्रिप्टोकरंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों को इससे जुड़े रिस्क की जानकारी देने के लिए अमेरिका का ट्रेजरी डिपार्टमेंट एक कैम्पेन शुरू कर रहा है। डिपार्टमेंट का फाइनेंशियल लिटरेसी एजुकेशन कमीशन इसके लिए मैटीरियल तैयार करेगा और लोगों को क्रिप्टो एसेट्स के काम करने के तरीके और इससे जुड़े रिस्क के बारे में बताएगा।

ट्रेजरी अंडरसेक्रेटरी Nellie Liang ने कहा, "क्रिप्टो एसेट्स खरीदने वालों की संख्या बढ़ रही है और हम इनमें से कुछ के काम करने के जटिल तरीके के बारे में जानते हैं। ऐसा लग रहा था कि इस बारे में जागरूकता बढ़ाना उपयोगी होगा।" रेगुलेटर्स को यह आशंका है कि क्रिप्टो एसेट्स की लोकप्रियता बढ़ने से फाइनेंशियल सिस्टम के लिए रिस्क हो सकता है। क्रिप्टोकरंसीज की वैल्यू पिछले वर्ष बढ़कर 3 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 2,29,39,400 करोड़ रुपये) को पार कर गई थी। शिकागो यूनिवर्सिटी की रिसर्च में बताया गया है कि पिछले वर्ष अमेरिका के लगभग 14 प्रतिशत लोगों ने डिजिटल एसेट्स में इनवेस्टमेंट किया था। 
Advertisement

क्रिप्टो से जुड़ी कुछ फर्में भी सेलेब्रिटीज और एथलीट्स की मौजूदगी वाले मार्केटिंग कैम्पेन के जरिए इस सेगमेंट के बारे में जानकारी बढ़ाने में मदद कर रही हैं। ट्रेजरी डिपार्टमेंट की एजुकेशन यूनिट में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन सहित 20 एजेंसियां शामिल हैं। इसके प्रमुख Gary Gensler ने पिछले वर्ष कहा था कि क्रिप्टो इंडस्ट्री में स्कैम और परेशानियों की भरमार है। ट्रेजरी डिपार्टमेंट क्रिप्टो से जुड़े रिस्क के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही क्रिप्टो के जरिए विदेश से पेमेंट्स को आसान बनाने और फाइनेंशियल इनक्लूजन को मजबूत करने पर भी विचार कर रहा है।

अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने डिजिटल एसेट्स को लेकर एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसमें क्रिप्टो की निगरानी के लिए एक रेगुलेटरी अथॉरिटी फेडरल रिजर्व से इस पर विचार करने को कहा गया है कि उसे अपनी डिजिटल करंसी जारी करनी चाहिए या नहीं। इसमें ट्रेजरी डिपार्टमेंट और अन्य एजेंसियों के क्रिप्टोकरंसीज के फाइनेंशियल सिस्टम और सिक्योरिटी पर असर की स्टडी करना भी शामिल है। अमेरिका में क्रिप्टो में इनवेस्ट करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने के साथ ही इससे जुड़े फ्रॉड के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से रेगुलेटर्स इस सेगमेंट की निगरानी बढ़ाना चाहते हैं। कुछ अन्य देशों में भी इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाई गई है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Crypto, campaign, Investors, America, Scam, Risk
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.