अमेरिका में डिजिटल एसेट्स के पक्ष में ऑर्डर के बावजूद Bitcoin और Ether में गिरावट

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरंसी प्राइस ट्रैकर से टॉप 30 ऑल्टकॉइन्स में से सभी के लिए गुरुवार को खराब शुरुआत दिख रही है

अमेरिका में डिजिटल एसेट्स के पक्ष में ऑर्डर के बावजूद Bitcoin और Ether में गिरावट

Ether की वैल्यू पिछले एक सप्ताह में लगभग 12 प्रतिशत और फरवरी के मध्य से 17 प्रतिशत गिरी है

ख़ास बातें
  • CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की वैल्यू 41,926 डॉलर (लगभग 32 लाख रुपये) है
  • बिटकॉइन का प्राइस पिछले एक सप्ताह में लगभग 10 प्रतिशत कम हुआ है
  • Terra, Cardano और अन्य कॉइन्स में भी गिरावट रही
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden के डिजिटल एसेट्स के पक्ष में दिखने वाले एग्जिक्यूटिव ऑर्डर की घोषणा करने के बाद बुधवार को क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई। दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन का प्राइस बुधवार को 7.18 प्रतिशत बढ़ा लेकिन पिछले एक दिन में इसमें 2.89 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की वैल्यू 41,926 डॉलर (लगभग 32 लाख रुपये) है। ग्लोबल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस बढ़कर 40,402 डॉलर (लगभग 31 लाख रुपये) तक गया था लेकिन पिछले एक दिन में यह 3.46 प्रतिशत गिरा है। CoinGecko के डेटा के अनुसार, बुधवार को तेजी आने के बावजूद बिटकॉइन का प्राइस पिछले एक सप्ताह में लगभग 10 प्रतिशत कम हुआ है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी Ether में भी बुधवार को तेजी आई। हालांकि, गुरुवार को इसमें गिरावट है। इस रिपोर्ट के पब्लिश होने पर CoinSwitch Kuber पर इसका प्राइस 2,762 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) था। ग्लोबल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 2,645 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसमें 2.43 प्रतिशत की कमी हुई है। CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि Ether की वैल्यू पिछले एक सप्ताह में लगभग 12 प्रतिशत और फरवरी के मध्य से 17 प्रतिशत गिरी है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरंसी प्राइस ट्रैकर से टॉप 30 ऑल्टकॉइन्स में से सभी के लिए गुरुवार को खराब शुरुआत दिख रही है। पिछले एक दिन में Terra, Cardano और अन्य कॉइन्स में गिरावट रही। Dogecoin और Shiba Inu जैसे मीम कॉइन्स भी नीचे आए हैं। Dogecoin का प्राइस 0.12 डॉलर का था और पिछले एक दिन में इसमें 3.63 प्रतिशत की गिरावट रही। Shiba Inu का प्राइस 0.000024 डॉलर का था और यह पिछले एक दिन में लगभग 3.95 प्रतिशत घटा है।

यूक्रेन के नाटो की सदस्यता नहीं लेने की रिपोर्ट और रूस के बातचीत से विवाद को सुलझाने का इरादा जाहिर करने से बुधवार को मार्केट सेंटीमेंट में सुधार हुआ था लेकिन गुरुवार को मार्केट पर दोबारा प्रेशर दिखा। अमेरिका में डिजिटल एसेट्स पर एग्जिक्यूटिव ऑर्डर में फेडरल रिजर्व से इस पर विचार करने को कहा गया है कि उसे अपनी डिजिटल करंसी जारी करनी चाहिए या नहीं। इसमें ट्रेजरी डिपार्टमेंट और अन्य एजेंसियों के क्रिप्टोकरंसीज के फाइनेंशियल सिस्टम और सिक्योरिटी पर असर की स्टडी करना भी शामिल है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Ether, Market, America, Executive order, Ukraine

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »