अमेरिका ने रूस में कारोबार करने वाली क्रिप्टो माइनिंग फर्म पर लगाया प्रतिबंध

चीन के पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगाने के बाद नॉर्थ अमेरिका, ईस्टर्न यूरोप और रूस में क्रिप्टो माइनर्स की संख्या बढ़ी है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 17:07 IST
ख़ास बातें
  • बहुत से देशों ने यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं
  • रूस में क्रिप्टो माइनिंग करने वालों की बड़ी संख्या है
  • चीन ने पिछले वर्ष बिटकॉइन माइनिंग पर रोक लगा दी थी

पिछले वर्ष बिटकॉइन माइनिंग से प्रति माह लगभग 1.4 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला था

अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने क्रिप्टो माइनिंग फर्म BitRiver पर उसके रूस के कारोबार के कारण प्रतिबंध लगाया है। क्रिप्टो इंडस्ट्री के बड़े डेटा सेंटर सर्विस प्रोवाइडर्स में शामिल BitRiver की ओर से दुनिया भर में बिटकॉइन माइनर्स को एनर्जी सोर्सेज, माइनिंग की सुविधाएं और सॉल्यूशंस उपलब्ध कराए जाते हैं। इनमें ईस्टर्न यूरोप और रूस के माइनर्स भी शामिल हैं। 

चीन के पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगाने के बाद नॉर्थ अमेरिका, ईस्टर्न यूरोप और रूस में क्रिप्टो माइनर्स की संख्या बढ़ी है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक रिपोर्ट में चेतावनी दी थी कि क्रिप्टो माइनिंग से रूस और ईरान जैसे देशों को प्रतिबंधों से बचने का रास्ता मिल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया था कि ये देश ऐसे एनर्जी रिसोर्सेज को क्रिप्टो माइनिंग में लगा सकते हैं जिनका वे एक्सपोर्ट नहीं कर पा रहे। इसके बाद ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने यह कार्रवाई की है। रूस और यूक्रेन के बीच दो महीने से अधिक से युद्ध चल रहा है और बहुत से देशों ने यूक्रेन पर हमला करने के कारण रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। 

ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "वर्चुअल करेंसी की माइनिंग कैपेसिटी बेचने वाले बड़े सर्वर फॉर्म्स के जरिए ये फर्में रूस को उसके रिसोर्सेज का इस्तेमाल करने में मदद कर रही हैं। हालांकि, माइनिंग से जुड़ी फर्में इम्पोर्टेड कंप्यूटर इक्विपमेंट और सामान्य करेंसी में पेमेंट्स पर निर्भर हैं और इस वजह से इन पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।" पिछले वर्ष बिटकॉइन माइनिंग से प्रति माह लगभग 1.4 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला था। इसमें से लगभग 11 प्रतिशत रूस के माइनर्स को मिलने का अनुमान है।  

इस बारे में स्विट्जरलैंड की फर्म BitRiver ने कोई टिप्पणी नहीं की है। इस फर्म पर प्रतिबंध लगने का असर रूस के बाहर भी क्रिप्टो इंडस्ट्री पर पड़ सकता है। इससे दुनिया भर में बिटकॉइन माइनिंग की कंप्यूटिंग पावर घट सकती है। बिटकॉइन माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है। इस वजह से चीन सहित कुछ देशों ने क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगाई है। अमेरिका के टेक्सस में पिछले वर्ष बिटकॉइन माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई पर असर पड़ा था। इसके बाद टेक्सस के निवासियों ने क्रिप्टो माइनिंग का भारी विरोध किया था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Mining, Electricity, America, Sanctions, Russia

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.