ब्रिटेन की ट्रेजरी ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े रिस्क के पब्लिक से मांगे सबूत

ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने अपने वित्तीय कामकाज पर क्रिप्टो सेगमेंट के असर का आकलन करने के लिए एक जांच शुरू की है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 20:30 IST
ख़ास बातें
  • Tether ब्रिटेन की करेंसी पाउंड से जुड़ा एक स्टेबलकॉइन लॉन्च करेगा
  • इस ऑल्टकॉइन का सिंबल GBPT होगा
  • GBPT के साथ ही ब्रिटेन की करेंसी भी ब्लॉकचेन नेटवर्क पर आ जाएगी

क्रिप्टो सेगमेंट के लिए टैक्स कानूनों के बारे में भी सुझाव मांगे गए हैं

हाल के वर्षों में क्रिप्टो मार्केट मार्केट में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। बहुत से देशों में सरकारें इन स्कैम्स से निपटने की तैयारी कर रही हैं। ब्रिटेन में ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने लोगों से क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े रिस्क और अवसरों के बारे में सबूत देने को कहा है। ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने अपने वित्तीय कामकाज पर क्रिप्टो सेगमेंट के असर का आकलन करने के लिए एक जांच शुरू की है।

इस जांच का उद्देश्य ब्रिटेन की फाइनेंशियल कंडक्ट अथॉरिटी (FCA) और बैंक ऑफ इंग्लैंड (BoE) के मौजूदा कामकाज को लेकर क्रिप्टो इंडस्ट्री के असर को संतुलित करने के तरीके खोजना है। ब्रिटेन की पार्लियामेंट ने इस बारे में बताया है, "ब्रिटेन में अथॉरिटीज क्रिप्टो एसेट्स से जुड़े रिस्क और अवसरों को कंज्यूमर्स, फर्मों और सरकार के लिहाज से समझना चाहती हैं। इसके अलावा डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी के फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस पर संभावित असर को भी समझने की कोशिश होगी।" ब्रिटिश सरकार ने लोगों से इस पर राय देने को कहा है कि क्या मौजूदा फाइनेंशियल सिस्टम और इस पर नियंत्रण रखने वाली अथॉरिटीज क्रिप्टो एसेट्स से जुड़े रिस्क से निपटने और अवसरों का फायदा उठाने की क्षमता रखती हैं। 

क्रिप्टो सेगमेंट के लिए टैक्स कानूनों के बारे में भी सुझाव मांगे गए हैं। स्टेबलकॉइन प्रोजेक्ट  Tether  ब्रिटेन की करेंसी पाउंड से जुड़ा एक स्टेबलकॉइन लॉन्च करेगा। इस ऑल्टकॉइन का सिंबल GBPT होगा। यह शुरुआत में Ethereum ब्लॉकचेन पर बेस्ड होगा। इसके लिए बाद में अन्य ब्लॉकचेन नेटवर्क्स की सपोर्ट भी जोड़ी जा सकती है। Tether से जुड़ी फर्म ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था, "ब्रिटिश पाउंड से जुड़े Tether token को लॉन्च किया जाएगा। इसका पाउंड के साथ 1:1 का जुड़ाव होगा।" ब्रिटेन ने स्टेबलकॉइन्स को पेमेंट के तरीके के तौर पर अनुमति दी है। GBPT के साथ ही ब्रिटेन की करेंसी भी ब्लॉकचेन नेटवर्क पर आ जाएगी। 

USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं। क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है। इसका इस्तेमाल अक्सर ट्रेडर्स की ओर से फंड भेजने के लिए किया जाता है। प्रमुख स्टेबलकॉइन्स को बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के लिए एक्सचेंज करना आसान है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Stablecoin, Risk, Britain, Market, Regulator, Government
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  2. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
  3. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
  4. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. 55 घंटे बैटरी, 55dB ANC फीचर के साथ Vivo TWS 5e ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Redmi Headphones Neo हुए लॉन्च 72 घंटे बैटरी, 42dB धांसू ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. 27 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का धांसू फोन, 50MP डुअल कैमरा से लैस, आया धमाका ऑफर
  8. Call of Duty: Modern Warfare 4 का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट, स्टोरी और सपोर्टेड डिवाइस
  9. दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट, ओवरहीटिंग बन सकती है जानलेवा; जानें कारण और सेफ्टी टिप्स
  10. RBI ला सकता है प्लास्टिक के नोट? जानें क्या होते हैं पॉलीमर नोट और कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.