UAE लॉन्च करेगा मेटावर्स में पहला हॉस्पिटल

इसकी शुरुआत अक्टूबर तक हो सकती है और इसकी कमान Thumbay Group के पास होगी। इसके जरिए UAE की योजना मेडिकल टूरिज्म बढ़ाने की है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 11 जुलाई 2022 14:42 IST
ख़ास बातें
  • इसके जरिए UAE की योजना मेडिकल टूरिज्म बढ़ाने की है
  • इसकी कमान Thumbay Group के पास होगी
  • संयुक्त अरब अमीरात ने मेटावर्स में आगे बढ़ने का फैसला किया है

इसके जरिए UAE की योजना मेडिकल टूरिज्म बढ़ाने की है

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने मेटावर्स सेगमेंट में आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह मेटावर्स में पहला हॉस्पिटल खोलने की तैयारी कर रहा है, जिसमें मरीजों को अवतार के तौर पर कंसल्टेशन के लिए विजिट करने की सुविधा मिलेगी। इसकी शुरुआत अक्टूबर तक हो सकती है और इसकी कमान Thumbay Group के पास होगी। इसके जरिए UAE की योजना मेडिकल टूरिज्म बढ़ाने की है। 

BTCPlayers की रिपोर्ट में बताया गया है कि UAE के हेल्थकेयर सेक्टर पर नियंत्रण रखने वाली अथॉरिटीज ने मरीजों को वर्चुअल तरीकों से इलाज उपलब्ध कराने की डॉक्टरों को ट्रेनिंग देने के लिए एक फर्म को हायर किया है। हालांकि, इसके लिए डॉक्टरों की फीस तय नहीं की गई है। यह टेलीफोन पर कंसल्टेशन के चार्जेज के समान हो सकती है। मरीजों के मेटावर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए Thumbay Group ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑग्मेंटेड रिएलिटी और वर्चुअल रिएलिटी जैसी टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। 
Advertisement

हाल ही में UAE की एमिरेट्स एयरलाइंस ने मेटावर्स और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) सेगमेंट्स में शुरुआत की थी। मिडल ईस्ट के कई देश अपनी डिजिटल इकोनॉमी को क्रिप्टो सेगमेंट से जोड़ने की योजना बना रहे हैं। क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने के लिए दुबई में हाल ही में बनाई गई अथॉरिटी VARA ने मेटावर्स में अपनी मौजूदगी पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए VARA ने मेटावर्स से जुड़ी फर्म Sandbox के साथ पार्टनरशिप की है। VARA की योजना एक वर्चुअल हेडक्वार्टर बनाने की है। इसे MetaHQ कहा जाएगा। इसके साथ ही VARA ने Web3 में आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है। क्रिप्टो से जुड़े नए कानून का उल्लंघन करने वालों को सजा देने का अधिकार भी VARA के पास है। यह उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के अलावा और उनके कारोबार को बंद कर सकती है। दुबई के निवासियों को क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज में शामिल होने से पहले  VARA के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 

मेटावर्स में मौजूदगी दर्ज कराने वाली VARA पहली क्रिप्टो रेगुलेटरी अथॉरिटी होगी। दुबई के क्राउन प्रिंस और दुबई एग्जिक्यूटिव काउंसिल के चेयरमैन Sheikh Rashid Al Maktoum ने बताया था, "VARA के रिसोर्सेज को मेटावर्स के जरिए बढ़ाने से दुबई एक प्रोटोटाइप डीसेंट्रलाइज्ड रेगुलेटर मॉडल तैयार कर रहा है। इसके लिए विभिन्न देशों की अथॉरिटीज और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स को निमंत्रित किया जाएगा।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Metaverse, Technology, UAE, Medical, Investors, Dubai, Regulate, NFT, Economy
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.