हैकर्स के 62.5 करोड़ डॉलर चुराने के बाद Sky Mavis करेगी प्लेयर्स के नुकसान की भरपाई

हैकर्स ने पिछले सप्ताह लगभग 1,73,600 Ether और लगभग 2.5 करोड़ डॉलर से अधिक के USDC चुराए थे

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2022 17:14 IST
ख़ास बातें
  • यह हैक अटैक में अभी तक की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की चोरी है
  • हैकर के लिए चुराई गई क्रिप्टोकरेंसी को भुनाना आसान नहीं होगा
  • डिजिटल एसेट्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही हैकिंग के मामले भी बढ़े हैं

फर्म यह पक्का करेगी कि चुराए गए सभी फंड की रिकवरी या भरपाई की जाए

लोकप्रिय प्ले-टु-अर्न गेम Axie Infinity से जुड़ी फर्म Sky Mavis ने हैकर्स के Ronin Ethereum साइडचेन से 62.5 करोड़ डॉलर चुराने के बाद प्लेयर्स को इस नुकसान की भरपाई करने का वादा किया है। Sky Mavis के को-फाउंडर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर Aleksander Leonard Larson ने कहा है कि उनकी फर्म यह पक्का करेगी कि चुराए गए सभी फंड की रिकवरी या भरपाई की जाए। हैकर्स ने पिछले सप्ताह लगभग 1,73,600 Ether और लगभग 2.5 करोड़ डॉलर से अधिक के USDC चुराए थे। 

ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Elliptic के अनुसार, यह हैक अटैक में अभी तक की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की चोरी है। Larson ने कहा, "हम एक सॉल्यूशन पर काम कर रहे हैं। इस हैक अटैक में सभी ETH और USDC चुरा लिए गए हैं।" Ronin Network ने मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि एक हैकर ने नेटवर्क में सेंध लगाई है और 1,73,600 Ether और लगभग 2.5 करोड़ डॉलर के USDC स्टेबलकॉइन चुराए हैं। पोस्ट में कहा गया था, "हम कानून से जुड़े अधिकारियों, फॉरेंसिक क्रिप्टोग्राफर्स और इनवेस्टिगेटर्स के साथ काम कर यह पक्का करने की कोशिश कर रहे हैं कि सभी फंड को रिकवर किया जाए या उसकी भरपाई हो। इसमें जाली विड्रॉल करने के लिए हैक की गई प्राइवेज कीज का इस्तेमाल हुआ था।" 

Larson ने Bloomberg को बताया कि Ronin डीसेंट्रलाइजेशन को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त वैलिडेटर्स जोड़ने की योजना बना रहा है। उनका कहना था कि चोरी किए गए ETH को इस Ethereum एड्रेस से मूव करने को ट्रैक करने के लिए Chainalysis की मदद भी ली जा रही है। हैकर के लिए चुराई गई क्रिप्टोकरेंसी को भुनाना आसान नहीं होगा। लार्सन ने बताया कि चुराए गए फंड में प्लेयर्स और स्पेक्युलेटर्स के डिपॉजिट और फर्म का रेवेन्यू शामिल है। 

पिछले वर्ष हैकर्स ने ब्लॉकचेन-बेस्ड प्लेटफॉर्म  Poly Network में सेंध लगाकर क्रिप्टोकरेंसीज में 60 करोड़ डॉलर से अधिक चुराए थे। यह डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) का सबसे बड़ा हैक था। सायबर अपराधियों ने पिछले वर्ष ब्लॉकचेन सेगमेंट में हैकिंग से लगभग 1.3 अरब डॉलर चुराए थे। डिजिटल एसेट्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही हैकिंग के मामलों में भी तेजी आई है। पिछले महीने क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Wormhole Portal को ऐसे ही एक हैक अटैक में 32.2 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम और हैकिंग के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने की जरूरत बताई है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hacker, Players, Sky Mavis, Fund, Ethereum, Investigation
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.