हैकर्स के 62.5 करोड़ डॉलर चुराने के बाद Sky Mavis करेगी प्लेयर्स के नुकसान की भरपाई

हैकर्स ने पिछले सप्ताह लगभग 1,73,600 Ether और लगभग 2.5 करोड़ डॉलर से अधिक के USDC चुराए थे

हैकर्स के 62.5 करोड़ डॉलर चुराने के बाद Sky Mavis करेगी प्लेयर्स के नुकसान की भरपाई

फर्म यह पक्का करेगी कि चुराए गए सभी फंड की रिकवरी या भरपाई की जाए

ख़ास बातें
  • यह हैक अटैक में अभी तक की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की चोरी है
  • हैकर के लिए चुराई गई क्रिप्टोकरेंसी को भुनाना आसान नहीं होगा
  • डिजिटल एसेट्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही हैकिंग के मामले भी बढ़े हैं
विज्ञापन
लोकप्रिय प्ले-टु-अर्न गेम Axie Infinity से जुड़ी फर्म Sky Mavis ने हैकर्स के Ronin Ethereum साइडचेन से 62.5 करोड़ डॉलर चुराने के बाद प्लेयर्स को इस नुकसान की भरपाई करने का वादा किया है। Sky Mavis के को-फाउंडर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर Aleksander Leonard Larson ने कहा है कि उनकी फर्म यह पक्का करेगी कि चुराए गए सभी फंड की रिकवरी या भरपाई की जाए। हैकर्स ने पिछले सप्ताह लगभग 1,73,600 Ether और लगभग 2.5 करोड़ डॉलर से अधिक के USDC चुराए थे। 

ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म Elliptic के अनुसार, यह हैक अटैक में अभी तक की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की चोरी है। Larson ने कहा, "हम एक सॉल्यूशन पर काम कर रहे हैं। इस हैक अटैक में सभी ETH और USDC चुरा लिए गए हैं।" Ronin Network ने मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि एक हैकर ने नेटवर्क में सेंध लगाई है और 1,73,600 Ether और लगभग 2.5 करोड़ डॉलर के USDC स्टेबलकॉइन चुराए हैं। पोस्ट में कहा गया था, "हम कानून से जुड़े अधिकारियों, फॉरेंसिक क्रिप्टोग्राफर्स और इनवेस्टिगेटर्स के साथ काम कर यह पक्का करने की कोशिश कर रहे हैं कि सभी फंड को रिकवर किया जाए या उसकी भरपाई हो। इसमें जाली विड्रॉल करने के लिए हैक की गई प्राइवेज कीज का इस्तेमाल हुआ था।" 

Larson ने Bloomberg को बताया कि Ronin डीसेंट्रलाइजेशन को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त वैलिडेटर्स जोड़ने की योजना बना रहा है। उनका कहना था कि चोरी किए गए ETH को इस Ethereum एड्रेस से मूव करने को ट्रैक करने के लिए Chainalysis की मदद भी ली जा रही है। हैकर के लिए चुराई गई क्रिप्टोकरेंसी को भुनाना आसान नहीं होगा। लार्सन ने बताया कि चुराए गए फंड में प्लेयर्स और स्पेक्युलेटर्स के डिपॉजिट और फर्म का रेवेन्यू शामिल है। 

पिछले वर्ष हैकर्स ने ब्लॉकचेन-बेस्ड प्लेटफॉर्म  Poly Network में सेंध लगाकर क्रिप्टोकरेंसीज में 60 करोड़ डॉलर से अधिक चुराए थे। यह डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) का सबसे बड़ा हैक था। सायबर अपराधियों ने पिछले वर्ष ब्लॉकचेन सेगमेंट में हैकिंग से लगभग 1.3 अरब डॉलर चुराए थे। डिजिटल एसेट्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही हैकिंग के मामलों में भी तेजी आई है। पिछले महीने क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Wormhole Portal को ऐसे ही एक हैक अटैक में 32.2 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम और हैकिंग के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने की जरूरत बताई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hacker, Players, Sky Mavis, Fund, Ethereum, Investigation

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  4. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  6. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  7. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  8. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  9. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  10. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »