Cryptocurrency अपनाने वाले देशों में अब Singapore जल्द होगा शामिल!

सिंगापुर की मॉनिटरी अथॉरिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर Ravi Menon ने कहा है कि सिंगापुर दूसरे देशों के द्वारा क्रिप्टो को अपनाने से पहले ही डिजिटल करेंसी के बारे में खुले विचारों वाला रहा है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 5 नवंबर 2021 15:00 IST
ख़ास बातें
  • सिंगापुर के 5.5 लाख से अधिक लोग क्रिप्टो होल्डर हैं।
  • रेगुलेटर ने कहा- हम क्रिप्टोकरेंसी के लीडिंग प्लेयर्स में आना चाहते हैं।
  • देश इसके लिए एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और टैक्स व्यवस्था पर काम कर रहा है।

सिंगापुर के रेगुलेटर ने अन्य देशों को भी क्रिप्टोकरेंसी क्षेत्र में प्रवेश करने की सलाह दी।

दुनियाभर में क्रिप्टो-स्पेस का तेजी से विस्तार हो रहा है। अब सिंगापुर भी उन देशों की लिस्ट में शामिल होने की पूरी तैयारी कर रहा है जिन्होंने बीते दिनों क्रिप्टोकरेंसी का खुलकर स्वागत किया है। सिंगापुर की मॉनिटरी अथॉरिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर Ravi Menon ने कहा है कि यह सिटी-स्टेट दूसरे देशों के क्रिप्टो को अपनाने से पहले ही डिजिटल करेंसी के बारे में खुले विचारों वाला रहा है। क्रिप्टोकरेंसी के साथ भविष्य कैसा रहेगा इस पर अभी स्पष्टता नहीं है मगर उनका मानना है कि आने वाले समय में क्रिप्टोकरेंसी निवेश का एक महत्वपूर्ण साधन बनने वाला है। वर्तमान समय में सिंगापुर में क्रिप्टोकरेंसी को होल्ड करना और इसमें ट्रेड करना कानून के दायरे में आता है।

क्रिप्टो और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को और विकसित करने में रुचि व्यक्त करते हुए सिंगापुर के रेगुलेटर ने अन्य देशों को भी क्रिप्टोकरेंसी क्षेत्र में प्रवेश करने की सलाह दी।
"हमें लगता है कि सबसे अच्छा तरीका इन चीजों को रोकना या बैन करना नहीं करना है। मगर इस खेल में नहीं आने के लिए, मुझे लगता है कि सिंगापुर के पीछे छूटने का जोखिम है। इस खेल में जल्दी आने का मतलब है कि हम एक अच्छी शुरुआत कर सकते हैं, और इसके संभावित लाभों के साथ-साथ इसके जोखिमों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।”मेनन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा।

मेनन ने कहा कि देश क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और टैक्स व्यवस्था पर काम कर रहा है, ताकि इससे ज्यादा से ज्यादा लाभ लिया जा सके। 
Advertisement

मेनन ने कहा, "यदि क्रिप्टो इकोनॉमी एक तरह से आगे बढ़ती है, तो हम इसके लीडिंग प्लेयर्स में से एक बनना चाहते हैं।" "यह नई जॉब्स लेकर आएगा, वैल्यू ऐड करेगा और मुझे लगता है कि फाइनेंशिअल सेक्टर से भी ज्यादा इकोनॉमी के दूसरे सेक्टर ग्रोथ करेंगे।

हाल ही में, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी कहा था कि भले ही सरकारें रेगुलेशन और लीगलाइजेशन प्रोसेस में देरी करके क्रिप्टोकरेंसी की प्रगति को धीमा कर सकती हैं, मगर इन डिजिटल ऐसेट्स को अब नष्ट नहीं किया जा सकता है।
Advertisement

रिसर्च फर्म TripleA की एक रिपोर्ट के अनुसार सिंगापुर के 5.5 लाख से अधिक लोग क्रिप्टो होल्डर हैं। यह देश की कुल आबादी का 9.4 प्रतिशत है।
Advertisement
इस देश के सबसे बड़े बैंक DBS ग्रुप ने भी डिजिटल टोकन ट्रांजेक्शन की सुविधा के लिए एक प्लैटफॉर्म तैयार किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrecny News in Hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.