दक्षिण कोरिया में क्रिप्टो एक्सचेंज शुरू कर सकती है Samsung

Samsung उन सात कंपनियों में शामिल है जिन्होंने कोरिया फाइनेंशियल इनवेस्टमेंट एसोसिएशन की एक संयुक्त योजना के तहत एक वर्चुअल एसेट फर्म खोलने की तैयारी की है

दक्षिण कोरिया में क्रिप्टो एक्सचेंज शुरू कर सकती है Samsung

सैमसंग ने पिछले वर्ष एक क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तैयार करने की कोशिश की थी

ख़ास बातें
  • सैमसंग क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज शुरू करने के तरीकों पर विचार कर रही है
  • दक्षिण कोरिया में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कड़े रूल्स भी बनाए जा रहे हैं
  • Mirae Asset Securities इस एक्सचेंज के कामकाज को संभालेगी
विज्ञापन
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक कंपनी Samsung अगले वर्ष दक्षिण कोरिया में एक बिटकॉइन और क्रिप्टो एक्सचेंज लॉन्च कर सकती है। पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण कोरिया में क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों की संख्या बढ़ी है। इसके साथ ही इस सेगमेंट से जुड़े इनवेस्टर्स को वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए कड़े रूल्स भी बनाए जा रहे हैं।

इस बारे में स्थानीय मीडिया वेबसाइट NewsPim की रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Futures की सब्सिडियरी Samsung Securities उन सात कंपनियों में शामिल है जिन्होंने कोरिया फाइनेंशियल इनवेस्टमेंट एसोसिएशन की एक संयुक्त योजना के तहत एक वर्चुअल एसेट फर्म खोलने की तैयारी की है। इनमें दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी इनवेस्टमेंट बैंकिंग और स्टॉक ब्रोकरेज फर्म Mirae Asset Securities भी शामिल हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग  क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज शुरू करने के तरीकों को तलाश रही है। इस एक्सचेंज पर Bitcoin और Ether सहित क्रिप्टोकरेंसीज और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की ट्रेडिंग के लिए सर्विसेज देने की योजना है। 

रिपोर्ट के अनुसार, Mirae Asset Securities इस एक्सचेंज के कामकाज को संभालेगी। सैमसंग ने पिछले वर्ष एक क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तैयार करने की कोशिश की थी लेकिन इसके लिए जरूरी टैलेंट हासिल करने में नाकाम रहने के कारण यह कोशिश नाकाम हो गई थी। कोरिया फाइनेंशियल इनवेस्टमेंट एसोसिएशन में लगभग 60 सदस्य हैं और एक्सचेंज शुरू करने में इनमें से कुछ शामिल हो सकते हैं। 

क्रिप्टो सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की फर्मों की दिलचस्पी Yoon Suk Yeol के प्रेसिडेंट बनने के बाद बढ़ी है। उन्होंने अपने प्रचार अभियान में बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को डीरेगुलेट करने का वादा किया था। दक्षिण कोरिया की अथॉरिटीज ने हाल ही में गैर कानूनी तरीके से कारोबार करने के लिए 16 क्रिप्टो एक्सचेंजों की जांच शुरू की है। इन एक्सचेंजों में Phemex, KuCoin, Poloniex और Digifinex शामिल हैं। कोरिया फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (KoFIU) ने बिना रजिस्ट्रेशन के दक्षिण कोरिया में कारोबार करने वाले क्रिप्टो एक्सचेंजों के बारे में अथॉरिटीज को जानकारी दी है। दक्षिण कोरिया के कानून के तहत, बिना रजिस्ट्रेशन वाली फर्मों के गैर कानूनी तरीके से कारोबार करने पर उनके प्रतिनिधियों को जेल के साथ ही जुर्माने की सजा भी हो सकती है। इसके अलावा इन फर्मों पर विशेष अवधि के लिए लाइसेंस का आवेदन करने पर रोक भी लगाई जा सकती है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Bitcoin, Investigation, Market, NFT, Ether, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »