रूस-यूक्रेन युद्ध का असर: Bitcoin, Ether, Solana सहित कई बड़े क्रिप्टो टोकन में गिरावट जारी, जानें प्राइस

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, 3.43 प्रतिशत के लॉस के साथ, खबर लिखते समय तक, ईथर की कीमत (Ether price in India today) $2,700 (लगभग 2.08 लाख रुपये) के निशान से नीचे चली गई।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 7 मार्च 2022 17:21 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, Bitcoin की भारत में कीमत $39,398 (लगभग 30 लाख रुपये) थी
  • Ether $2,629 (लगभग 2 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • Dogecoin और Shiba Inu भी प्रॉफिट में नहीं हो रहे ट्रेड

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 30 लाख रुपये है

मार्च का दूसरा हफ्ता क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। सोमवार, 7 मार्च को बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin latest value) में 2.20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर खबर लिखते समय तक, BTC की कीमत $39,398 (लगभग 30 लाख रुपये) थी। Binance और Coinbase जैसे अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price today) में 2.12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, और यह लगभग $37,784 (लगभग 29 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था। पिछले हफ्ते बिटकॉइन की कीमत में ज्यादातर $45,000 (लगभग 34.5 लाख रुपये) के आसपास ही रही।

Bitcoin में गिरावट के साथ लगभग सभी अन्य क्रिप्टोकॉइन भी लॉस के साथ ट्रेड हो रहे हैं। रूस द्वारा 24 फरवरी से यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया गया था, और तब से युद्ध चल ही रहा है। इसके अलावा, हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच हुई शांति वार्ता में भी असफल रही हैं। वहीं, Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, पहले से क्रिप्टो पर कई प्रतिबंध लगाने के बाद भी, चीन ने क्रिप्टो माइनिंग, ट्रेड और फंड रेज़िंग पर और बड़ी नकेल कसने की ठान ली है। कहीं न कहीं पिछले कुछ दिनों से ये सभी कारण क्रिप्टो मार्केट में गिरावट की वजह बन रहे हैं।
Advertisement

Ether भी आज नीचे जाता दिखाई दे रहा है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, 3.43 प्रतिशत के लॉस के साथ, खबर लिखते समय तक, ईथर की कीमत (Ether price in India today) $2,700 (लगभग 2.08 लाख रुपये) के निशान से नीचे चली गई।

मार्च के दूसरे हफ्ते की शुरुआत होने के साथ, CoinSwitch Kuber पर ईथर की मूल्य $2,629 (लगभग 2 लाख रुपये) थी। अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर, ETH में 3.45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई, और यह प्रति टोकन लगभग $2,518 (लगभग 1.95 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था।
Advertisement

Binance Coin, Ripple, Terra, Cardano, Solana, और Avalanche ने भी काफी नुकसान दर्ज किया, जो सात प्रतिशत तक बढ़ गया।
Advertisement

मीम कॉइन  Dogecoin और Shiba Inu भी प्रॉफिट में नहीं थे। हालांकि Tether, USD Coin, और Binance USD जैसे स्टेबल कॉइन मामूली प्रॉफिट प्राप्त करने में कामयाब रहे।

Dogefi, Bitcoin Hedge, Floki Inu, और Nano Dogecoin जैसे कुछ छोटे टोकन ने भी मामूली प्रॉफिट हासिल किया है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.