रूस के सबसे बड़े बैंक को मिला डिजिटल एसेट्स के लिए लाइसेंस

Sbernank का कहना है कि वह बैंक ऑफ रशिया से लाइसेंस मिलने के बाद रूस के कानूनों के अनुसार DFA ट्रांजैक्शंस करेगा

रूस के सबसे बड़े बैंक को मिला डिजिटल एसेट्स के लिए लाइसेंस

रूस ने अपनी डिजिटल करेंसी की टेस्टिंग भी शुरू की है

ख़ास बातें
  • यूक्रेन पर हमला करन के बाद रूस पर बहुत से देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं।
  • इससे रूस की करेंसी रूबल की वैल्यू काफी कम हो गई है
  • रूस अब क्रिप्टो सेगमेंट से आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है
विज्ञापन
रूस के Sbernank को डिजिटल फाइनेंस एसेट्स (DFA) को इश्यू और एक्सचेंज करने की अनुमति मिल गई है। इसका मतलब है कि रूस में क्रिप्टो और NFT होल्डर्स अपने एसेट्स को Sbernank के जरिए एक्सचेंज कर सकेंगे। रूस का पिछले महीने से यूक्रेन के साथ युद्ध चल रहा है और इस वजह से रूस पर बहुत से देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं। इस वजह से रूस की इकोनॉमी अस्थिर हुई है और अब वह क्रिप्टो से आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। 

Sbernank का कहना है कि वह बैंक ऑफ रशिया से लाइसेंस मिलने के बाद रूस के कानूनों के अनुसार DFA ट्रांजैक्शंस करेगा। Sberbank ने एक स्टेटमेंट में कहा, "बैंक के डिजिटल एसेट्स प्लेटफॉर्म पर इश्यू किए जाने वाले DFA को डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड एक इनफॉर्मेशन सिस्टम के जरिए रिकॉर्ड और सर्कुलेट किया जाएगा, जिससे डेटा सिक्योरिटी पक्की होगी।" रूस की एंटिटीज Sberbank के इनफॉर्मेशन सिस्टम के जरिए इश्यू किए जाने वाले DFA को खरीद सकेंगी। बैंक ने बताया कि कंपनियां उसके ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म पर एक महीने बाद ट्रांजैक्शन शुरू करने में सक्षम होंगी। 

स्टेटमेंट में कहा गया है, "हम डिजिटल एसेट्स से जुड़ा काम शुरू कर रहे हैं। हम रेगुलेटर और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।" हाल ही में रूस क्रिप्टो सेगमेंट पर बैन लगाने पर विचार कर रहा था। रूस का कहना था कि इसमें वोलैटिलिटी और इससे जुड़ी ट्रांजैक्शंस को ट्रेस नहीं कर पाना बड़ी समस्याएं हैं। रूस ने अपनी डिजिटल करेंसी की टेस्टिंग भी शुरू की है। इसे 'डिजिटल रूबल' कहा जा रहा है। कई देशों की ओर से आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने से रूबल की वैल्यू काफी घट गई है। इसमें लगभग 25 प्रतिशत की कमी आई है। एक रूबल की वैल्यू 0.0097 डॉलर के करीब है। 

यह रूबल के लिए रिकॉर्ड लो लेवल है। दुनिया की सबसे पुरानी करेंसीज में से एक रूबल की वैल्यू घटने से रूस को नुकसान हो रहा है। इस वजह से लोग रूबल के बदले बिटकॉइन जैसे क्रिप्टो एसेट्स खरीद रहे हैं। यूक्रेन ने बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों से रूस के लोगों से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने का निवेदन किया था। हालांकि, इनमें से अधिकतर एक्सचेंजों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Russia, Crypto, Exchange, Bitcoin, Transactions, Ban, Ukraine, Blockchain, Sanctions

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »