Polygon पर शिफ्ट हो रहे Terra के कई प्रोजेक्ट्स

इन प्रोजेक्ट्स में लोकप्रिय NFT मार्केटप्लेस OnePlanet और मेटावर्स गेम Derby Stars भी शामिल हैं

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 12 जुलाई 2022 17:18 IST
ख़ास बातें
  • Polygon विभिन्न Terra प्रोजेक्ट्स को शिफ्ट होने में मदद कर रहा है
  • Terra इकोसिस्टम के ढहने से बहुत से प्रोजेक्ट्स फंस गए थे
  • इन प्रोजेक्ट्स के डिवेलपर्स अन्य ब्लॉकचेन्स पर शिफ्ट हो रहे हैं

स्टेबलकॉइन प्रोजेक्ट Terra में भारी गिरावट का असर पूरे क्रिप्टो सेगमेंट पर पड़ा था

ब्लॉकचेन प्रोटोकॉल Terra का इस्तेमाल करने वाले बहुत से क्रिप्टो और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) प्रोजेक्ट्स Ethereum लेयर 2 प्रोटोकॉल Polygon पर शिफ्ट हो रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स में लोकप्रिय NFT मार्केटप्लेस OnePlanet और मेटावर्स गेम Derby Stars शामिल हैं।

Polygon Studios के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Ryan Wyatt ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने नए प्रोजेक्ट्स का स्वागत करते हुए कहा, "इन सभी डिवेलपर्स का हमारे तेजी से बढ़ते इकोसिस्टम में स्वागत है।" लगभग दो महीने पहले Ryan ने बताया था कि Polygon विभिन्न Terra प्रोजेक्ट्स की  Ethereum लेयर 2 प्रोटोकॉल पर आसानी से शिफ्ट होने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा था कि इसके लिए Polygon ने इनवेस्टमेंट करने की भी योजना बनाई है। Polygon का कहना है कि ऐसे और प्रोजेक्ट्स को शामिल करने के लिए भी वह तैयार है। 

Ryan का कहना था, "हम उन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए अपने दरवाजे खोल रहे हैं जो शिफ्ट करना चाहते हैं। Terra के ढहने से एक सबक मिला है कि एक EVM चेन पर होना समझदारी है जिससे आपको दोबारा काम न करना पड़े। मुझे उम्मीद है कि डिवेलपर्स जहां भी जाएंगे, वे लंबी अवधि के लिए EVM को ध्यान में रखेंगे।" Terra इकोसिस्टम से शिफ्ट होने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक OnePlanet ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस बारे में जानकारी दी है। इस NFT मार्केटप्लेस ने कहा. "Terra इकोसिस्टम के अचानक ठहने से बहुत से NFT प्रोजेक्ट्स और उनकी कम्युनिटीज फंस गए हैं।" 

लगभग दो महीने पहले स्टेबलकॉइन प्रोजेक्ट Terra में भारी गिरावट का असर पूरे क्रिप्टो सेगमेंट पर पड़ा था। इस गिरावट से इनवेस्टर्स को हुए नुकसान की भरपाई के लिए इसे 'Terra 2.0' के तौर पर दोबारा लाया गया है। स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है। USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं। क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है। इसका इस्तेमाल अक्सर ट्रेडर्स की ओर से फंड भेजने के लिए किया जाता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Polygon, NFT, Blockchain, Market, Ethereum, Stablecoin, Project, Terra
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  4. Jio का नया धमाका! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान
  5. Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  6. 50MP कैमरा वाला Vivo X300 FE नए स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. Portronics ने लॉन्च किया फोल्ड होने वाला Wireless Mouse, कीमत ₹899
  9. 100% Pure Petrol: बिना इथेनॉल वाला शुद्ध पेट्रोल चाहिए तो इस ऐप से लगाएं पता, जानें कैसे
  10. Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.