Nomad क्रॉस-चेन ब्रिज को नेटवर्क में सेंध लगने से 20 करोड़ डॉलर का नुकसान

इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को विभिन्न ब्लॉकचेन्स के बीच क्रिप्टोकरेंसीज को भेजने और प्राप्त करने की सुविधा मिलती है

Nomad क्रॉस-चेन ब्रिज को नेटवर्क में सेंध लगने से 20 करोड़ डॉलर का नुकसान

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े हैकिंग के मामले बढ़ रहे हैं

ख़ास बातें
  • Nomad ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है
  • इसने एक ट्वीट में कहा है कि उसे इस मामले की जानकारी है
  • क्रिप्टो सेगमेंट की फर्मों के नेटवर्क में सेंध लगने के मामले बढ़ रहे हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट पर हैकर्स के अटैक में तेजी आई है। क्रॉस-चेन ब्रिज Nomad को ऐसे ही एक अटैक में लगभग 20 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को विभिन्न ब्लॉकचेन्स के बीच क्रिप्टोकरेंसीज को भेजने और प्राप्त करने की सुविधा मिलती है। ऐसे क्रॉस-चेन ब्रिज में आमतौर पर एक चेन पर टोकन्स को एक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में लॉक किया जाता है और अन्य चेन पर ये टोकन्स रैप्ड तरीके से दोबारा इश्यू होते हैं।

इस हैक अटैक के बारे में Paradigm के रिसर्चर Sam Sun ने बताया कि Nomad स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट ने यूजर्स को ऐसी ट्रांजैक्शंस से फंड को विड्रॉ करने का विकल्प दिया था, जो वास्तव में उनका नहीं था। यह इस हैक अटैक का एक बड़ा कारण बना है। Sam ने ट्विटर पर बताया, "इस ब्रिज पर यूजर्स को केवल ऐसी ट्रांजैक्शन खोजनी होती थी जिसे एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति के एड्रेस को अपने एड्रेस के साथ बदलना था और फिर इसे दोबारा ब्रॉडकास्ट किया जाता था।" Nomad ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। इसने एक ट्वीट में यह कहा है कि उसे इस मामले की जानकारी है। 

हाल ही में ब्लॉकचेन Solana पर बेस्ड Crema Finance को ऐसे ही एक अटैक में 87.8 लाख डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज का नुकसान हुआ है। हैकर्स ने एक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट का इस्तेमाल लोन देने और लिक्विडिटी को वैलिडेट करने के लिए किया था। हालांकि, फर्म ने बाद में और नुकसान से बचने के लिए स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया था। 

Crema Finance ने बताया था, "हम तकनीकी कमियों को दूर कर रहे हैं। इसके साथ ही चोरी हुए फंड का पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद कॉन्ट्रैक्ट को बहाल किया जाएगा।" इस मामले की जांच के लिए फर्म ने कुछ सिक्योरिटी एजेंसियों की मदद ली है। फर्म की शुरुआत इस वर्ष हुई थी। यह लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स को विशेष प्राइस रेंज तय करने और Solana पर रेंज ऑर्डर ट्रेडिंग करने का विकल्प देती है। Chainalysis ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि हैकर्स ने पिछले वर्ष 251 अटैक्स में लगभग 3 अरब डॉलर की चोरी की थी और नुकसान पहुंचाया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hack, Blockchain, Network, Transactions, Investigation, Users, Solana, Price

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  2. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  3. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  4. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  5. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  7. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  8. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  10. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »