Horizon Worlds मेटावर्स प्लेटफॉर्म का वेब वर्जन लाने की तैयारी 

Horizon Worlds के वेब वर्जन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। इस वर्ष के अंत तक इसे मोबाइल फोन्स और बाद में गेम कंसोल्स के लिए लाया जा सकता है

Horizon Worlds मेटावर्स प्लेटफॉर्म का वेब वर्जन लाने की तैयारी 

मेटा ने डिजिटल टोकन लॉन्च करने की भी योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • यह अभी केवल Quest VR हेडसेट्स के साथ चलता है
  • इसे मोबाइल फोन्स और बाद में गेम कंसोल्स के लिए लाया जा सकता है
  • इससे जुड़ी ट्रांजैक्शंस से अधिक कमीशन लेने पर Meta की आलोचना हो रही है
विज्ञापन
फेसबुक की कंपनी Meta अपने Horizon Worlds सोशल मेटावर्स प्लेटफॉर्म के वेब वर्जन पर काम कर रही है। इससे इस प्लेटफॉर्म का दायरा बढ़े जाएगा क्योंकि यह अभी केवल Quest VR हेडसेट्स के साथ चलता है। इससे यह वर्चुअल एक्सपीरिएंस अधिक लोगों की पहुंच में होगा लेकिन इससे जुड़ी ट्रांजैक्शंस से 47.5 प्रतिशत हिस्सा लेने की Meta की योजना की आलोचना हो रही है। 

Meta के CTO Andrew Boz ने ट्वीट के जरिए Horizon Worlds का वेब वर्जन लाने की योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वेब वर्जन के लिए Meta ने 25 प्रतिशत कमीशन लेने का फैसला किया है। यह Horizon Worlds को Quest VR हेडसेट के जरिए एक्सेस करने वाले यूजर्स को आइटम्स बेचने वालों से ली जाने वाली 47.5 प्रतिशत कमीशन से काफी कम है। Horizon Worlds के वेब वर्जन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। इस वर्ष के अंत तक इसे मोबाइल फोन्स और बाद में गेम कंसोल्स के लिए लाया जा सकता है। 

Boz ने कमीशन के अधिक रेट का पक्ष लेते हुए कहा कि Roblox और YouTube सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स इसी तरह की कमीशन लेते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 47.5 प्रतिशत कमीशन Meta की ओर से क्रिएटर्स से लिया जाने वाला कुल चार्ज है। हालांकि, Horizon प्लेटफॉर्म के जरिए सीधा परचेज करने पर कमीशन 25 प्रतिशत होगी। उनका कहना था कि यह अभी शुरुआती दौर है और काफी काम बाकी है। Meta ने हाल ही में घोषणा की थी कि Horizon Worlds के जरिए डिजिटल एसेट्स की बिक्री करने वालों से 47.5 प्रतिशत कमीशन लिया जाएगा। Meta के इस फैसले की आलोचना हुई थी क्योंकि अभी तक वह ऐप स्टोर पर होने वाली खरीदारी के लिए एपल के 30 प्रतिशत कमीशन लेने के फैसले के खिलाफ रही है। 

इसके अलावा मेटा ने डिजिटल टोकन लॉन्च करने की भी योजना बनाई है। इसे कंपनी के फाउंडर Mark Zuckerberg के नाम पर 'Zuck Bucks' कहा जा रहा है। Zuckerberg ने वास्तविक दुनिया जैसा एक्सपीरिएंस देने वाले मेटावर्स के अपने विजन के लिए ई-कॉमर्स और फाइनेंशियल टूल्स को महत्वपूर्ण बताया है। मेटा वीडियो गेम्स में ट्रांजैक्शंस के लिए इस्तेमाल होने वाले टोकन्स की तरह डिजिटल टोकन लाने पर विचार कर रही है। बहुत सी लोकप्रिय गेम्स में ट्रांजैक्शंस के लिए टोकन्स का इस्तेमाल होता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Digital, Items, Commision, Transactions, Gaming, Facebook
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  3. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  7. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »