लग्जरी ई-टेलर Farfetch की Crypto में पेमेंट्स लेने की तैयारी

हाल के महीनों में बहुत से लग्जरी ब्रांड्स ने अपने बायर्स के लिए क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट का विकल्प शुरू किया है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 14 जून 2022 09:12 IST
ख़ास बातें
  • बहुत से लग्जरी ब्रांड्स ने क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट लेना शुरू किया है
  • अमेरिकी रिटेलर्स क्रिप्टो पेमेंट्स के लिए सिस्टम तैयार कर रहे हैं
  • एशिया में एक एसेट क्लास के तौर पर क्रिप्टो का दायरा बढ़ रहा है

यह फर्म इंटरेशनल फैशन ब्रांड्स, बुटीक्स और डिपार्टमेंटल स्टोर्स को बायर्स के साथ जोड़ती है

बड़ी लग्जरी ई-टेलर फर्मों में से एक Farfetch ने Bitcoin, Ether और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स लेने की योजना बनाई है। ब्रिटेन और पुर्तगाल की यह फर्म इंटरेशनल फैशन ब्रांड्स, बुटीक्स और डिपार्टमेंटल स्टोर्स को बायर्स के साथ जोड़ती है। Farfetch के फाउंडर José Neves का कहना है कि यह बड़े वित्तीय बदलाव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

फैशन वेबसाइट Vogue ने Neves के हवाले से प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया, "इसके साथ हम अपने ब्रांड और बुटीक पार्टनर्स को क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ने के लिए सशक्त बनाना चाहते हैं।" Farfetch की वेबसाइट पर खरीदारी के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल करने वाले बायर्स को अपने क्रिप्टो वॉलेट्स को एक QR कोड के जरिए वेबसाइट के इंटरफेस से लिंक करना होगा। क्रिप्टो में पेमेंट लेने में मदद के लिए Farfetch ने जर्मनी के क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Lunu की सर्विस ली है। हाल के महीनों में बहुत से लग्जरी ब्रांड्स ने अपने बायर्स के लिए क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट का विकल्प शुरू किया है। 
Advertisement

स्विट्जरलैंड की वॉच मेकर Tag Heuer, इटली के अपैरल ब्रांड Gucci और फ्रांस के लग्जरी ब्रांड Balenciaga ने क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स के साथ एक्सपेरिमेंट शुरू किया है। फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म Deloitte के एक सर्वे में पता चला था कि अमेरिका में 75 प्रतिशत से अधिक रिटेलर्स का मानना है कि अगले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स एक सामान्य चलन हो सकता है। इस सर्वे की रिपोर्ट में बताया गया है, "रिटेल मर्चेंट्स में 85 प्रतिशत से अधिक क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट का विकल्प शुरू करना चाहते हैं। लगभग 83 प्रतिशत रिटेलर्स की स्टेबलकॉइन्स में पेमेंट लेने में दिलचस्पी है।" अमेरिका में बड़े मर्चेंट्स ने पहले ही क्रिप्टो पेमेंट्स के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना शुरू कर दिया है। सर्वे में शामिल रिटेलर्स में से लगभग आधे मानते हैं कि क्रिप्टो में पेमेंट का विकल्प मिलने से कस्टमर्स के लिए शॉपिंग का एक्सपीरिएंस बेहतर होगा।

भारत, जापान, चीन वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे देशों में हाल के वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज और अन्य डिजिटल एसेट्स की होल्डिंग्स कई गुना बढ़ी हैं। एशिया में एक एसेट क्लास के तौर पर क्रिप्टो का दायरा बढ़ रहा है। हालांकि, अधिकतर वेल्थ मैनेजमेंट फर्मों की डिजिटल एसेट्स से जुड़ी सर्विसेज देने की कोई योजना नहीं है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Retailer, Bitcoin, Fashion, Payments, America, Survey, France
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.