इनवेस्टर्स के लिए महत्वपूर्ण है क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कानूनों को समझना 

क्रिप्टो सेगमेंट को छह कैटेगरी में विभाजित किया जा सकता है। इनमें बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज और NFT प्रमुख हैं

इनवेस्टर्स के लिए महत्वपूर्ण है क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कानूनों को समझना 

क्रिप्टो ट्रेडिंग से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत का टैक्स लगाया गया है

ख़ास बातें
  • इनकम टैक्स के सेक्शन 56 के तहत VDA 'प्रॉपर्टी' की परिभाषा के तहत आते हैं
  • क्रिप्टो ट्रेडिंग से प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत का टैक्स लगाया गया है
  • प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर 1 प्रतिशत का TDS भी चुकाना होगा
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में देश से क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स को लेकर बहुत से इनवेस्टर्स भ्रम की स्थिति में हैं। इस सेगमेंट से जुड़े कानूनों की जानकारी से टैक्स को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। क्रिप्टो सेगमेंट को छह कैटेगरी में विभाजित किया जा सकता है। इनमें बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) प्रमुख हैं। इन्हें इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 2 (47A) के तहत वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) माना जाता है।

इनकम टैक्स के सेक्शन 56 के तहत VDA 'प्रॉपर्टी' की परिभाषा के तहत आते हैं। यह सेक्शन 'इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज' से जुड़ा है। VDA में ट्रांजैक्शंस पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 194 S के तहत एक प्रतिशत का TDS लगता है। केंद्र सरकार ने TDS के लागू होने से जुड़ी गाइडलाइंस भी जारी की हैं। सरकार ने एक एक्सचेंज के अलावा होने वाली ट्रांजैक्शंस के लिए TDS पर एक ऑर्डर भी जारी किया है।   

क्रिप्टोकरेंसीज पर टैक्स को लेकर भ्रम को दूर करने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) सामान्य प्रश्नों (FAQs) की एक लिस्ट तैयार कर रहा है। क्रिप्टो ट्रेडिंग से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत का टैक्स लगाया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर 1 प्रतिशत का TDS भी चुकाना होगा। CBDT की प्रमुख संगीता सिंह ने हाल ही में बताया था कि इन प्रश्नों के उत्तर जुलाई में जारी किए जाएंगे। इसका उद्देश्य क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े लोगों के लिए इस टैक्स को लेकर स्थिति स्पष्ट करना है। CBDT टैक्स से जुड़े मामलों पर नियंत्रण रखने वाली सर्वोच्च संस्था है। क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स और फर्मों ने केंद्र सरकार से क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत के टैक्स को कम करने पर विचार करने का निवेदन किया है।

टैक्स अथॉरिटीज की योजना क्रिप्टो एक्टिविटीज को उन सर्विसेज की कैटेगरी में रखने की है जिन पर सबसे अधिक 28 प्रतिशत का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) लगता है। GST काउंसिल ने टैक्स के उद्देश्यों के लिए ट्रेडिंग, स्टेकिंग और वॉलेट्स जैसी विभिन्न क्रिप्टो एक्टिविटीज की स्टडी करने की जिम्मेदारी एक कमेटी को दी है। इस बारे में GST काउंसिल की अगली मीटिंग में एक प्रपोजल पेश किया जा सकता है। GST काउंसिल गैंबलिंग, लॉटरी, बेटिंग और हॉर्स रेसिंग जैसी सट्टेबाजी वाली एक्टिविटीज के साथ क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस को जोड़ने पर विचार कर सकती है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Tax, Bitcoin, Government, Investors, Demand, GST
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »