क्रिप्टो पर टैक्स को लेकर देश में जल्द बन सकता है कानून

केंद्र सरकार का कहना है कि वह वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के ट्रांसफर पर 1 प्रतिशत के TDS में कोई छूट देने पर विचार नहीं कर रही

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 6 जून 2022 18:01 IST
ख़ास बातें
  • CBDT को VDA के लिए गाइडलाइंस बनाने की जिम्मेदारी दी गई है
  • इससे VDA की परिभाषा भी स्पष्ट होगी
  • देश में इस फाइनेंशियल ईयर में CBDC को लॉन्च किया जा सकता है

क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने TDS में छूट देने की मांग उठाई थी

देश में वर्चु्अल डिजिटल एसेट्स (VDA) के प्रभावी टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन के लिए जल्द कानून बनने की संभावना है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) को VDA के लिए गाइडलाइंस बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे VDA की परिभाषा भी स्पष्ट होगी। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने क्रिप्टो टैक्स रिफॉर्म्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के डिप्टी गवर्नर T Rabi Sankar ने इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के सामने CBDC को लेकर निराशा जताई है। उन्होंने डिजिटल टेक्नोलॉजीज पर एक वेबिनार में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से देश के यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को बेहतर बताया। Rabi Sankar का कहना था, "UPI की शुरुआत से छह वर्ष पहले आई ब्लॉकचेन को अभी भी बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखने वाली टेक्नोलॉजी बताया जा रहा है। ब्लॉकचेन के यूज केसेज को लेकर भी संदेह बना हुआ है।" उन्होंने सामान्य करेंसीज के साथ जुड़ाव वाले स्टेबलकॉइन्स को लेकर भी आशंका जताई। उनका कहना था कि इन्हें पेमेंट के एक जरिए के तौर पर स्वीकार करने में सतर्कता बरतनी चाहिए। 
Advertisement

Rabi Sankar ने बताया, "किसी करेंसी के लिए एक इश्युअर या इससे जुड़ी वैल्यू की जरूरत होती है। बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज में ये दोनों मौजूद नहीं हैं और इसके बावजूद उन्हें स्वीकार किया जा रहा है। इन्हें स्वीकार करने वालों में इनवेस्टर्स के अलावा एक्सपर्ट्स और पॉलिसी बनाने वाले भी शामिल हैं।" उन्होंने कहा कि CBDC से प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल कम हो सकता है।

केंद्र सरकार का कहना है कि वह वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के ट्रांसफर पर 1 प्रतिशत के TDS में कोई छूट देने पर विचार नहीं कर रही। क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने TDS में छूट देने की मांग उठाई थी। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा था कि क्रिप्टो से जुड़े कानून को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। RBI ने पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने को कहा था। सरकार का कहना है कि वह इस सेगमेंट पर पूरी तरह रोक नहीं लगाएगी। देश में इस फाइनेंशियल ईयर में CBDC को लॉन्च किया जा सकता है। इससे लोगों को पेमेंट के अधिक विकल्प मिल सकेंगे। बहुत से अन्य देशों में CBDC को लॉन्च करने पर काम किया जा रहा है। कुछ देशों में इसका ट्रायल शुरू किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Tax, IMF, Government, Payment, stablecoins, RBI, Law, Ban
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.