इस देश के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! Bitcoin और Ether के स्पॉट ETF की ट्रेडिंग शुरू

बोसेरा एसेट मैनेजमेंट और चाइना एसेट मैनेजमेंट की हांगकांग यूनिट को BTC और ETH के लिए स्पॉट EFT की पेशकश करने के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 20:02 IST
ख़ास बातें
  • बोसेरा और चाइना एसेट मैनेजमेंट को रेगुलेटरी अप्रूवल मिला
  • अब पारंपरिक शेयर बाजारों के जरिए BTC और ETH में निवेश हो सकेगा
  • भारत की क्रिप्टो कम्युनिटी ने हांगकांग के 'ऐतिहासिक' निर्णय की सराहना की
हांगकांग ने बिटकॉइन (Bitcoin) और ईथर (Ether) स्पॉट एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) की ट्रेडिंग को हरी झंडी दे दी है। इस कदम से हांगकांग के व्यापारियों को पारंपरिक शेयर बाजारों के जरिए बिटकॉइन (BTC) और ईथर (ETH) में निवेश करने का मौका मिलेगा। इससे व्यापारियों को केवल बीटीसी और ईटीएच जैसी एसेट्स के साथ जुड़ने के लिए क्रिप्टो एक्सचेंजों के इकोसिस्टम में प्रवेश करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। भारत के क्रिप्टो कम्युनिटी के कई सदस्यों ने हांगकांग के 'ऐतिहासिक' निर्णय की सराहना की है।

बोसेरा एसेट मैनेजमेंट और चाइना एसेट मैनेजमेंट की हांगकांग यूनिट को BTC और ETH के लिए स्पॉट EFT की पेशकश करने के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल प्राप्त हुआ है। सोमवार, 14 अप्रैल को Nikkei Asia की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हांगकांग सिक्योरिटीज एंड फ्यूचर्स कमीशन (SFC) द्वारा अंतिम मंजूरी पर हस्ताक्षर किए गए थे। स्पॉट ईटीएफ ऑब्जेक्ट की मौजूदा कीमत को ट्रैक करते हैं और व्यापारियों को बिना एसेट खरीदे और होल्ड किए बीटीसी की मौजूदा कीमत का एक्सपोजर प्राप्त करने की अनुमति देते हैं। 

हांगकांग अब एशिया का पहला क्षेत्र है जिसने आधिकारिक तौर पर महत्वपूर्ण निवेश टूल के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को वैध बनाया है। इस कदम से व्यापारियों की अमेरिका की इनवेस्टमेंट सर्विस पर निर्भरता भी कम हो जाएगी।

इस कदम के साथ, हांगकांग दूसरा वैश्विक स्थान बन गया है जिसने ट्रेडर्स के लिए क्रिप्टो ईटीएफ के साथ जुड़ाव को मंजूरी दी है। इस साल जनवरी में, अमेरिका ने 11 BTC ETF को मंजूरी दी, जो क्रिप्टो क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक विकास है। अमेरिका में लिस्टेड ईटीएफ ने कथित तौर पर पहले 24 घंटों के भीतर ही 4.6 बिलियन डॉलर (लगभग 38,065 करोड़ रुपये) वैल्यू के शेयरों का कारोबार किया था।
Advertisement

भारत में, Web3 कम्युनिटी के सदस्यों ने क्रिप्टो एसेट्स के साथ प्रयोगों और परीक्षणों का विस्तार करने के लिए अन्य एशियाई देशों के लिए एक मिसाल कायम करने के लिए हांगकांग की सराहना की।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Crypto ETF, Hongkong, Hongkong Crypto market
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.