हैकर ग्रुप Anonymous ने Do Kwon को कटघरे में लाने की ठानी

Anonymous का कहना है कि रिटेल इनवेस्टर्स से अरबों डॉलर का स्कैम करने के लिए केवल Kwon जिम्मेदार हैं

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 28 जून 2022 09:07 IST
ख़ास बातें
  • Anonymous ने कहा कि Kwon के इरादे शुरुआत से गलत थे
  • दक्षिण कोरिया के रेगुलेटर्स की ओर से Kwon की जांच की जा रही है
  • क्रिप्टो का वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है

स्टेबलकॉइन प्रोजेक्ट Terra में भारी गिरावट का असर पूरे क्रिप्टो सेगमेंट पर पड़ा था

हैकर्स के ग्रुप Anonymous ने Terra के फाउंडर Do Kwon को अपना नया निशाना बनाया है। Anonymous का कहना है कि रिटेल इनवेस्टर्स से अरबों डॉलर का स्कैम करने के लिए केवल Kwon जिम्मेदार हैं। ग्रुप ने अपने यूट्यूब पेज पर एक वीडियो अपलोड कर Kwon को जितना जल्द हो सके कानून के घेरे में लाने की बात कही है। इस वीडियो में Kwon पर कई आरोप लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि Terra इकोसिस्टम के ढहने से पहले उन्होंने कथित तौर पर फर्म से अरबों डॉलर विड्रॉ किए थे। 

वीडियो में बताया गया है कि नाकाम हुए स्टेबलकॉइन प्रोजेक्ट Basis Cash में भी वह शामिल थे। Anonymous ने कहा कि Kwon के इरादे शुरुआत से गलत थे और उनके अपराधों को जितना जल्द हो सके सामने लाना चाहिए। हैकर्स ग्रुप ने बताया कि Kwon को कभी स्टेबलकॉइन Basis Cash के नाकाम होने के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया गया क्योंकि उन्होंने यह प्रोजेक्ट एक गलत पहचान 'Rick Sanchez' के साथ बनाया था। Anonymous ने कहा, "अगर Kwon नहीं सुन रहे तो उनकी ओर से किए गए नुकसान की भरपाई के लिए कुछ नहीं किया जा सकता। कम्युनिटी इस स्तर पर केवल उन्हें जिम्मेदार ठहरा सकती है और यह पक्का किया जा सकता है कि उन्हें जितना जल्द हो सके कानून के घेरे में लाया जाए।" 

दक्षिण कोरिया के रेगुलेटर्स की ओर से Kwon की जांच की जा रही है। Kwon ने हाल ही में  Wall Street Journal को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि TerraUST प्रोजेक्ट के ढहने से उन्हें धक्का लगा है। स्टेबलकॉइन  Terra UST में आई भारी गिरावट के बाद कई देशों में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर रेगुलेशंस बनाने की मांग उठी है। इसी कड़ी में दक्षिण कोरिया के फाइनेंशियल रेगुलेटर, Financial Supervisory Service (FSS) ने वर्चुअल एसेट्स की निगरानी कड़ी करने और इनसे जुड़े रिस्क का एनालिसिस करने का फैसला किया है।

पिछले महीने की शुरुआत में स्टेबलकॉइन प्रोजेक्ट Terra में भारी गिरावट का असर पूरे क्रिप्टो सेगमेंट पर पड़ा था। इस गिरावट से इनवेस्टर्स को हुए नुकसान की भरपाई के लिए इसे 'Terra 2.0' के तौर पर दोबारा लाया गया है। स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है। USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं। क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Terra, Hackers, Stablecoin, Market, Scam
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.