चीन में Cryptocurrency के जरिए फंड जुटाना गैरकानूनी घोषित, होगी जेल की सजा

चीन का यह कदम क्रिप्टो से जुड़ीं गतिविधियों पर उसकी सख्‍त कार्रवाई का हिस्‍सा है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 25 फरवरी 2022 14:57 IST
ख़ास बातें
  • आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड पाया जाता है, तो ज्‍यादा सजा मिलेगी
  • क्रिप्टो से जुड़ीं गतिविधियों पर सख्‍त कार्रवाई का हिस्‍सा है यह कदम
  • पिछले साल चीन ने देश में क्रिप्‍टो माइन‍िंंग पर भी बैन लगा दिया था

सजा की घोषणा करते समय आरोपी के पिछले रिकॉर्ड को भी देखा जाएगा।

‘वर्चुअल करेंसी' का इस्‍तेमाल करके फंड जुटाने पर चीन ने एक नया प्रतिबंध लगा दिया है। इस गतिविधि को अवैध बताते हुए चीन ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) का इस्‍तेमाल करके फंड इकट्ठा करने वाले व्‍यक्‍ति को जेल की सजा भुगतनी होगी। जुटाए गए फंड के अनुसार सजा तय की जाएगी। चीन का यह कदम क्रिप्टो से जुड़ीं गतिविधियों पर उसकी सख्‍त कार्रवाई का हिस्‍सा है। चीन के सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट ने गुरुवार को यह ऐलान किया। चीनी अथॉरिटीज के ऑफ‍िशियल बयान में कहा गया है कि अवैध सार्वजनिक जमा रकम CNY 500,000 (लगभग 60 लाख रुपये) से अधिक होने पर कानून के अनुसार आपराधिक जिम्मेदारी की जांच की जाएगी।

क्रिप्‍टोकरेंसी के जरिए पैसे जुटाने वालों के लिए सजा की घोषणा करते समय उनके पिछले रिकॉर्ड को भी देखा जाएगा। अगर आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड पाया जाता है, तो उसी हिसाब से सजा भी तय की जाएगी।   
Advertisement

हाल के दिनों में यूक्रेन और कनाडा जैसे देशों से भी क्रिप्‍टोकरेंसी के जरिए फंड जुटाने के मामले सामने आए हैं। CryptoPotato की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन इन गाइडलाइंस के जरिए फाइनेंशियल क्राइम्‍स को खत्म करने और क्रिप्‍टोकरेंसी के जरिए फंड जुटाने में लिप्‍त लोगों को सजा देना चाहता है। 
वैसे, क्रिप्टो सेक्टर के प्रति चीन का यह रवैया कोई नई बात नहीं है। पिछले साल सितंबर में चीन ने क्रिप्टो माइनिंग और ट्रेडिंग पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। जिस वक्‍त यह फैसला लिया गया, उस वक्‍त चीन में क्रिप्‍टो माइनर्स की संख्‍या दुनिया में सबसे ज्‍यादा थी। चीन ने अबतक यह नहीं बताया है कि उसने क्रिप्‍टो को लेकर इतने सख्‍त कदम किन वजहों से उठाए। 
Advertisement

हालांकि ऑटो मेकर टेस्‍ला के चीफ एलन मस्‍क ने कहा था कि चीन में बिजली की कमी एक कारण हो सकती है, जिस वजह से क्रिप्‍टो माइनिंग पर बैन लगाया गया। गौरतलब है क्रिप्‍टो माइनिंग में बेतहाशा बिजली खर्च होती है। 

गौरतलब है कि क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर दुनिया के ज्‍यादातर देशों का रुख अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी और टेरर फंडिंग जैसी अवैध गतिविधियां इसकी वजह से आसान हुई हैं, जिस वजह से दुनियाभर के सरकारें क्रिप्‍टो को लेकर सकारात्‍मक रवैया नहीं दिखा पा रहीं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.