स्कैम के कारण अमेरिका में गिरफ्तार हुए 'Frosties' NFT सीरीज के क्रिएटर्स

इस मामले में आरोपियों ने अपना NFT प्रोजेक्ट छोड़ने से पहले बायर्स को लगभग 11 लाख डॉलर का नुकसान पहुंचाया है। इस तरह के मामले 'रग पुल स्कैम' कहे जाते हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 17:51 IST
ख़ास बातें
  • इस तरह के मामले 'रग पुल स्कैम' कहे जाते हैं
  • इनमें NFT प्रोजेक्ट्स के क्रिएटर्स बिक्री करने के बाद गायब हो जाते हैं
  • हाल के महीनों में ऐसे स्कैम बढ़े हैं

NFT ब्लॉकचेन पर बने डिजिटल कलेक्टिबल्स होते हैं

अमेरिका में दो लोगों को 'Frosties' कही जाने वाली उनकी  NFT सीरीज के साथ मनी लॉन्ड्रिंग और फ्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने अपना NFT प्रोजेक्ट छोड़ने से पहले बायर्स को लगभग 11 लाख डॉलर का नुकसान पहुंचाया है। इस तरह के मामले 'रग पुल स्कैम' कहे जाते हैं, जिनमें NFT प्रोजेक्ट्स या क्रिप्टोकरेंसीज के क्रिएटर्स से जल्द बिक्री करने के बाद गायब हो जाते हैं। 

इस मामले में अमेरिका का जस्टिस डिपार्टमेंट (DoJ) इस वर्ष की शुरुआत में एक शिकायत दर्ज होने के बाद से इस NFT सीरीज के क्रिएटर्स Ethan Nguyen और Andre Llacuna की तलाश कर रहा था। इन दोनों को 24 मार्च को लॉस एंजिलिस से गिरफ्तार किया गया है। DoJ ने एक स्टेटमेंट में बताया, "Frosties NFT खरीदने वालों को विज्ञापन में बताए गए बेनेफिट देने के बजाय इन दोनों ने इसकी बिक्री से क्रिप्टोकरेंसी में मिली रकम को अपने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स में ट्रांसफर कर दिया था।" 

NFT या नॉन-फंजिबल टोकन ब्लॉकचेन पर बने डिजिटल कलेक्टिबल्स होते हैं। ये म्यूजिक, कार्टून वीडियो और आर्टवर्क्स से जुड़े हो सकते हैं। NFT की रीसेल वैल्यू होती है। इसके साथ ही इनके होल्डर्स को अक्सर रिवॉर्ड भी मिलते हैं। Frosties खरीदने वालों को एक मेटावर्स गेम के जल्द एक्सेस औ आगामी Frosties सीजन के लिए एक्सक्लूसिव पास जैसे बेनेफिट देने का वादा किया गया था। 

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े रिस्क की लोगों को जानकारी देने के लिए अमेरिका का ट्रेजरी डिपार्टमेंट एक कैम्पेन शुरू कर रहा है। डिपार्टमेंट का फाइनेंशियल लिटरेसी एजुकेशन कमीशन इसके लिए मैटीरियल तैयार करेगा और लोगों को क्रिप्टो एसेट्स के काम करने के तरीके और इससे जुड़े रिस्क के बारे में बताएगा। हाल ही में ट्रेजरी अंडरसेक्रेटरी Nellie Liang ने कहा था, "क्रिप्टो एसेट्स खरीदने वालों की संख्या बढ़ रही है और हम इनमें से कुछ के काम करने के जटिल तरीके के बारे में जानते हैं। ऐसा लग रहा था कि इस बारे में जागरूकता बढ़ाना उपयोगी होगा।" रेगुलेटर्स को यह आशंका है कि क्रिप्टो एसेट्स की लोकप्रियता बढ़ने से फाइनेंशियल सिस्टम के लिए रिस्क हो सकता है। शिकागो यूनिवर्सिटी की रिसर्च में बताया गया है कि पिछले वर्ष अमेरिका के लगभग 14 प्रतिशत लोगों ने डिजिटल एसेट्स में इनवेस्टमेंट किया था। यूरोपियन यूनियन के रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने वालों को चेतावनी है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Fraud, NFT, Project, America, Justice Department
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.