यूरोपियन सेंट्रल बैंक की चीफ ने क्रिप्टोकरेंसीज को बेकार करार दिया

इससे पहले भी Lagarde का क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर नकारात्मक रुख रहा है। उनका मानना है कि ये किसी चीज पर बेस्ड नहीं हैं और इन्हें कड़ाई से रेगुलेट किया जाना चाहिए

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 27 मई 2022 11:10 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष Lagarde ने कहा था कि बिटकॉइन का गलत इस्तेमाल हो रहा है
  • वह बिटकॉइन माइनिंग में एनर्जी की अधिक खपत होने की निंदा कर चुकी हैं
  • EU के रेगुलेटर्स ने लोगों को क्रिप्टोकरेंसीज के खिलाफ चेतावनी दी है

इस महीने की शुरुआत में क्रिप्टो मार्केट में भारी बिकवाली से इनवेस्टर्स को काफी नुकसान हुआ था

क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर कई ग्लोबल रेगुलेटर्स ने आशंका जताई है। इसी कड़ी में यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) की प्रमुख Christine Lagarde ने क्रिप्टोकरेंसीज को 'बेकार' बताया है। इससे पहले भी Lagarde का क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर नकारात्मक रुख रहा है। उनका मानना है कि ये किसी चीज पर बेस्ड नहीं हैं और इन्हें कड़ाई से रेगुलेट किया जाना चाहिए।  

Lagarde ने एक एक टेलीविजन शो में कहा कि बिटकॉइन और ऑल्टकॉइन्स में इनवेस्टमेंट करने वाले निराश हैं क्योंकि इस इंडस्ट्री में उपयुक्त नियम नहीं हैं। इस महीने की शुरुआत में क्रिप्टो मार्केट में भारी बिकवाली से इनवेस्टर्स को काफी नुकसान हुआ था। Lagarde का कहना था, "मैं यह बता चुकी हूं कि क्रिप्टो एसेट्स सट्टेबाजी से जुड़े हैं और इनमें बहुत रिस्क है। अगर आप इनमें इनवेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो यह आपका फैसला है। मेरा यह आकलन है कि इसकी कीमत कुछ नहीं है और यह किसी चीज पर बेस्ड नहीं है। इनसे जुड़े ऐसे कोई एसेट्स नहीं हैं जो सुरक्षा दे सकते हैं। सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के लॉन्च होने पर मैं गारंटी दूंगी। इसके पीछे सेंट्रल बैंक होगा।" 

पिछले वर्ष Lagarde ने कहा था कि बिटकॉइन का इस्तेमाल बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग के लिए हो रहा है। फ्रांस की बैंकर और राजनेता Lagarde ने यूरोपियन यूनियन में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए कड़े रेगुलेशंस होने पर जोर दिया है। वह बिटकॉइन माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होने की भी निंदा कर चुकी हैं।

हालांकि, Lagarde ने यह भी बताया कि वह क्रिप्टोकरेंसीज की स्थिति की निगरानी करती हैं क्योंकि उनके बेटे ने उनकी सलाह का विरोध कर इसमें इनवेस्टमेंट किया है। Lagarde ने कहा कि उनके पास कोई क्रिप्टोकरेंसी नहीं है और वह उस सलाह पर चलना चाहती हैं जो वह लोगों को देती हैं। उनका कहना था, "मेरे बेटे के बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने से बिटकॉइन को लेकर मेरी सोच नहीं बदली है।" यूरोपियन यूनियन की अथॉरिटीज इससे पहले लोगों को क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दे चुकी हैं। हाल ही में ब्रिटेन के सेंट्रल बैंक ने कहा था कि पेमेंट के जरिए के तौर पर बिटकॉइन का इस्तेमाल ठीक नहीं है। ब्रिटेन में रेगुलेटर्स की ओर से लोगों को क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट के खिलाफ कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Risk, ECB, Bitcoin, Investors, Europe, Regulations
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.