क्रिप्टोकरंसीज को रेगुलेट करने पर EU पार्लियामेंट में 14 मार्च को वोटिंग

यूरोपियन पार्लियामेंट की इकोनॉमिक्स कमेटी के मेंबर, Stefan Berger ने बताया कि बिल के फाइनल ड्राफ्ट को जमा किए जाने के बाद पार्लियामेंट की इकोनॉमिक्स कमेटी ने 14 मार्च को वोटिंग तय की है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 9 मार्च 2022 15:35 IST
ख़ास बातें
  • वोट के बाद यूरोपियन काउंसिल और यूरोपियन कमीशन से कमेटी चर्चा करेगी
  • क्रिप्टोकरंसीज को लेकर EU जैसी आशंकाएं कुछ अन्य देशों में भी जताई गई हैं
  • क्रिप्टो एसेट्स से आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग का खतरा है

यूरोपियन अथॉरिटीज इससे पहले क्रिप्टो एसेट्स को लेकर जूझती रही हैं

यूरोपियन यूनियन (EU) की पार्लियामेंट में क्रिप्टोकरंसीज को रेगुलेट करने के फ्रेमवर्क पर 14 मार्च को वोटिंग होगी। इससे पहले पार्लियामेंट में 7 मार्च को एक पॉलिसी ब्लूप्रिंट पेश किया गया था जिसका लक्ष्य क्रिप्टोकरंसीज के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग को रोकना है। यूरोपियन पार्लियामेंट की इकोनॉमिक्स कमेटी के मेंबर, Stefan Berger ने बताया कि बिल के फाइनल ड्राफ्ट को जमा किए जाने के बाद पार्लियामेंट की इकोनॉमिक्स कमेटी ने 14 मार्च को वोटिंग तय की है।

Berger ने ट्विटर पोस्ट में कहा कि कमेटी 14 मार्च को मार्केट्स इन क्रिप्टो एसेट्स (MiCA) फ्रेमवर्क पर वोटिंग करेगी। उन्होंने बताया, "इससे EU ग्लोबल स्टैंडर्ड्स तय कर सकेगा। इसमें शामिल सभी लोगों से जमा किए गए ड्राफ्ट को समर्थन देने और MiCA के लिए वोट देने को कहा गया है। MiCA के लिए समर्थन EU पार्लियामेंट की ओर से टेक्नोलॉजी से जुड़े और इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले फाइनेंशियल सेक्टर के लिए एक मजबूत संकेत है।" उन्होंने कहा कि क्रिप्टो माइनिंग से एनर्जी की खपत को लेकर आशंकाओं के बीच रेगुलेशन को लक्ष्य कानूनी तौर पर स्थिति को स्पष्ट करना और निगरानी के विश्वसनीय ढांचे बनाना है। हालांकि, कमेटी वोट के बाद यूरोपियन काउंसिल और यूरोपियन कमीशन से भी चर्चा करेगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि बिल में ऐसा कोई टेक्स्ट शामिल नहीं होगा जो प्रूफ-ऑफ-वर्क क्रिप्टो माइनिंग पर बैन लगाने का सुझाव देता है।

यूरोपियन अथॉरिटीज इससे पहले क्रिप्टो एसेट्स को लेकर जूझती रही हैं। स्वीडन के फाइनेंशियल रेगुलेटर ने एनर्जी की अधिक खपत करने वाले क्रिप्टो माइनिंग प्रोसेस पर पिछले वर्ष बैन लगाने की जरूरत बताई थी। इनमें बिटकॉइन जैसे क्रिप्टो एसेट्स के लिए प्रूफ-ऑफ-वर्क कनसेंसस तरीके पर आधारित माइनिंग शामिल थी।

क्रिप्टोकरंसीज का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी गतिविधियों के लिए फाइनेंसिंग के लिए करने को लेकर EU जैसी आशंकाएं कुछ अन्य देशों में भी जताई गई हैं। हाल ही में कनाडा की उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री, Chrystia Freeland ने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग के खिलाफ कानून पेश करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इसमें क्रिप्टोकरंसीज जैसे डिजिटल एसेट्स सहित सभी प्रकार की ट्रांजैक्शंस शामिल होंगी। कुछ अन्य देशों में भी क्रिप्टोकरंसीज को लेकर कानून बनाने की मांग उठ रही है। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Regulation, Vote, Energy, EU, Parliament, Ban
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.