Shiba Inu की मेगा ट्रांजैक्शन, Ethereum व्हेल ने 110 अरब SHIB टोकन खरीदे

यह इस व्हेल की SHIB की इस वर्ष की पहली बड़ी परचेज है। इससे पहले Gimli ने 3 दिसंबर को 11 लाख डॉलर के 28.3 अरब और 2 दिसंबर को 24 लाख डॉलर के SHIB टोकन खरीदे थे

Shiba Inu की मेगा ट्रांजैक्शन, Ethereum व्हेल ने 110 अरब SHIB टोकन खरीदे

Ethereum व्हेल्स के लिए Shiba Inu पसंदीदा टोकन बना हुआ है

ख़ास बातें
  • Shiba Inu के लिए पिछला वर्ष खास रहा था
  • पिछले वर्ष इस कॉइन की वैल्यू और लोकप्रियता काफी बढ़ी थी
  • CoinMarketCap के सबसे पॉपुलर क्रिप्टो में Shiba Inu टॉप पर रहा
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट के सबसे लोकप्रिय टोकन में शामिल Shiba Inu की इस वर्ष की पहली बड़ी खरीदारी में "Gimli" कहे जाने वाले Ethereum व्हेल ने 110 अरब Shiba Inu (SHIB) टोकन खरीदे हैं। इनकी कीमत 36.2 लाख डॉलर की है। इस व्हेल क पास अब 4.78 करोड़ डॉलर के SHIB टोकन हैं। इसके पोर्टफोलियो में यह दूसरा सबसे बड़ा टोकन है।

WhaleStats के अनुसार, Gimli के पास 1.6 अरब डॉलर के ERC-20 टोकन हैं, जिससे यह इस टोकन के सबसे बड़े होल्डर्स में से एक है। यह इस व्हेल की SHIB की इस वर्ष की पहली बड़ी परचेज है। इससे पहले Gimli ने 3 दिसंबर को 11 लाख डॉलर के 28.3 अरब और 2 दिसंबर को 24 लाख डॉलर के SHIB टोकन खरीदे थे। 

Ethereum व्हेल्स के लिए Shiba Inu पसंदीदा टोकन बना हुआ है। इनकी कुल होल्डिंग्स में इसकी हिस्सेदारी 14.67 प्रतिशत की है। हालांकि, यह टोकन पिछले वर्ष 28 अक्टूबर के अपने 0.00008616 डॉलर के उच्च स्तर से अभी 61.69 प्रतिशत नीचे है। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 2.20 प्रतिशत से अधिक घटा है। हालांकि, व्हेल्स पर इस गिरावट का असर नहीं पड़ा है और वे इसकी खरीदारी कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने पर SHIB का प्राइस 0.000032 डॉलर का था।

Shiba Inu के लिए पिछला वर्ष खास रहा था। इस क्रिप्टो कॉइन की शुरुआत के बाद से यह पहला साल रहा था जब इस कॉइन की वैल्यू और लोकप्रियता काफी बढ़ी थी। इसकी लोकप्रियता इससे पता चलती है कि ग्लोबल मार्केट ट्रैकर CoinMarketCap के 2021 के सबसे पॉपुलर क्रिप्टो में Shiba Inu टॉप पर रहा। इस मीम कॉइन ने दुनिया की सबसे लोकप्रिय और पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin), दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो कॉइन ईथर (Ether) और सबसे लोकप्रिय मीम करेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) को पीछे छोड़ दियी है। $20 बिलियन (लगभग 1,50,120 करोड़ रुपये) से अधिक के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ SHIB मजबूत हो रहा है। क्रिप्टो एक्सचेंज Bitstamp ने अमेरिकी डॉलर और यूरो की क्रिप्टोकरंसी Shiba Inu के बदले ट्रेडिंग शुरू करने की घोषणा की है।  Bitstamp यूजर्स को Shiba Inu में फंड डिपॉजिट और विड्रॉ करने की अनुमति देगा। हाल ही में अमेरिकी मूवी थियेटर कंपनी AMC Theatres ने भी मूवी टिकट खरीदने के लिए पेमेंट के ऑप्शन के तौर पर Shiba Inu को जोड़ा था।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, shiba inu, Etherium, Bitcoin, Purchase, Popular, Whale
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »