Ethereum निवेशकों को बड़ा नुकसान, मई में फेल हुए 12 लाख से अधिक ट्रांजैक्शन

क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन ट्रैकर वेबसाइट Blockchair का डेटा बताता है कि 1 मई से 31 मई के बीच इथेरियम के कुल 12 लाख 28 हजार 131 ट्रांजैक्शन फेल हुए हैं

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जून 2022 10:17 IST
ख़ास बातें
  • फेल हुए ट्रांजैक्शन में 5 ट्रांजैक्शन 3 इथेरियम के बराबर थे
  • इनकी कीमत 6 हजार डॉलर (लगभग 4 लाख 65 हजार) रुपये थी
  • फेल होने पर उस पर लगने वाली फीस के रूप में सेंडर को बड़ा नुकसान होता है

मार्च और अप्रैल में ETH के 10-10 लाख ट्रांजैक्शन फेल हुए

Ethereum दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है जो बिटकॉइन के बाद निवेशकों की पहली पसंद भी है। 2022 क्रिप्टोकरेंसी के लिए अभी तक अच्छा नहीं रहा है। साल की शुरुआत से ही डिजिटल करेंसी की कीमत नीचे आती जा रही है। इसी बीच, इथेरियम ट्रांजैक्शंस को लेकर कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। एक ट्रांजैक्शंस ट्रैकर वेबसाइट के मुताबिक, बीते महीने यानि कि मई में 12 लाख इथेरियम ट्रांजैक्शन फेल हुए हैं। इससे पहले यानि, अप्रैल में फेल हुए ट्रांजैक्शंस की संख्या से यह संख्या 2 लाख ज्यादा है। मई में फेल हुए ये ट्रांजैक्शन इथेरियम की अभी तक की हिस्ट्री में फेल हुए कुल ट्रांजैक्शन का 2 प्रतिशत है। 

क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन ट्रैकर वेबसाइट Blockchair का डेटा बताता है कि 1 मई से 31 मई के बीच इथेरियम के कुल 12 लाख 28 हजार 131 ट्रांजैक्शन फेल हुए हैं। ट्रांजैक्शंस फेल होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ मामलो में गलत सेंडर ने ट्रांजैक्शन को साइन किया होता है। और, अगर कोई नेगेटिव फंड्स भेजने की कोशिश कर रहा है तो भी ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है। इसके अलावा अगर सेंडर के पास फंड भेजते समय उस पर लगने वाली पूरी फीस का फंड मौजूद नहीं है तो भी ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है। 

इथेरियम के ट्रांजैक्शंस में लगने वाली अधिक फीस लम्बे समय से निवेशकों के लिए मुद्दा रहा है। इसे गैस के नाम से जाना जाता है जो कि पिछले दिनों 474.57 gwei तक बढ़ गई है। इथेरियम नेटवर्क पर होने वाले ट्रांजैक्शन पर लगने वाली कंप्यूटेशनल लागत को Gas में मापा जाता है। इसके लिए न्यूनतम ट्रांजैक्शन फीस 21000 गैस है। 

वेबसाइट का डेटा बताता है कि 12 लाख से अधिक फेल हुए ट्रांजैक्शन में से 83 हजार ट्रांजैक्शन तो महीने की शुरुआत के पहले 3 दिनों में ही फेल हो चुके थे। इससे पहले मार्च और अप्रैल में 10 लाख ट्रांजैक्शन फेल हुए थे। ये फेल हुए ट्रांजैक्शन सेंडर को गैस फीस में लगने वाला पैसा वापस नहीं करते हैं। 

फेल हुए ट्रांजैक्शन में 5 ट्रांजैक्शन 3 इथेरियम के बराबर थे। यानि कि इनकी कीमत 6 हजार डॉलर (लगभग 4 लाख 65 हजार) रुपये थी। ट्रांजैक्शन फेल होने पर उस पर लगने वाली फीस के रूप में सेंडर को बड़ा नुकसान होता है। वर्तमान में क्रिप्टोकरेंसी की गिरती कीमतों और इथेरियम से के फेल होने वाले ट्रांजैक्शन बताते हैं कि निवेशकों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में ईथर की कीमत 1 लाख 57 हजार रुपये पर चल रही है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 2.82 प्रतिशत की गिरावट आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ETH, cryptocurrency updates, transactions failed

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG गैस सिलेंडर WhatsApp, कॉल या ऑनलाइन कैसे करें बुक, मिनटों में पूरा होगा काम
  2. Poco X8 Pro, X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जानें कीमत
  3. Apple Watch से जली कलाई! यूजर ने शेयर की पूरी कहानी
  4. सिर्फ गेम नहीं था Pokemon Go, अनजाने में यूजर्स बना रहे थे असली दुनिया का मैप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अनलिमिटेड इंटरनेट, 22 से ज्यादा OTT और कॉलिंग वाले ब्रॉडबैंड प्लान, सिर्फ 1 रिचार्ज में मिलेगा सबकुछ
  2. iQOO Z11 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
  4. Poco X8 Pro, X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जानें कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro में होंगे 200MP के 2 कैमरा, 7000mAh बैटरी!
  6. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  7. Fake Traffic Challan Scam: 500 रुपये बचाने गए और गंवा दिए लाखों, ऐसे बचें इस नए साइबर स्कैम से
  8. Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!
  9. LPG गैस सिलेंडर के लिए Indane Gas में अपना मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
  10. OnePlus Nord 6 टीजर लॉन्च! मिल सकती है 9000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.