Ethereum के को-फाउंडर ने Bored Ape Yacht Club को जुए जैसा बताया

Buterin ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े रिस्क में इनवेस्टर्स का संयम न रखना, बढ़ती ट्रांजैक्शन फीस और क्रिप्टो को लेकर गलत जानकारी को गिनाया

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 22 मार्च 2022 20:59 IST
ख़ास बातें
  • Time मैगजीन के कवर पर इस महीने Buterin को जगह मिली है
  • मैगजीन ने उन्हें "क्रिप्टो का प्रिंस" करार दिया है
  • BAYC ने इसी महीने ApeCoin को शुरू किया था

Ethereum नेटवर्क के इस्तेमाल को लेकर Buterin के पास कुछ योजनाएं हैं

ब्लॉकचेन नेटवर्क Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin ने Bored Ape Yacht Club (BAYC) NFT कलेक्शन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि नए क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स को इससे नुकसान हो सकता है। Buterin ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े रिस्क में इनवेस्टर्स का संयम न रखना, बढ़ती ट्रांजैक्शन फीस और क्रिप्टो को लेकर गलत जानकारी को गिनाया। 

दशकों से लोकप्रिय Time मैगजीन के कवर पर इस महीने Buterin को जगह मिली है और मैगजीन ने उन्हें "क्रिप्टो का प्रिंस" करार दिया है। मैगजीन को दिए इंटरव्यू में Buterin ने बताया कि वह BAYC NFT और इससे जुड़े प्रोजेक्ट्स को पसंद नहीं करते। BAYC के बारे में उनका कहना था, "खतरा यह है कि आपके पास ये बंदर हैं और यह एक अलग प्रकार का जुआ हो जाता है।" BAYC लगभग 10,000 NFT का कलेक्शन है और रईस लोगों ने इसमें काफी खरीदारी की है। इनमें जस्टिन बीबर, पेरिस हिल्टन, जिमी फैलन, एमिनेम, मार्क क्युबन और टेस्ला के CEO Elon Musk भी शामिल हैं। 

Ethereum नेटवर्क के इस्तेमाल को लेकर Buterin के पास कुछ योजनाएं हैं। इनमें निष्पक्ष वोटिंग सिस्टम बनाना और अर्बन प्लानिंग प्रमुख हैं। रूस के हमले के बाद यूक्रेन को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए मिली लाखों डॉलर की डोनेशन का भी Buterin ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सप्ताह में एक सकारात्मक पहल हुई है और इससे क्रिप्टो सेगमेंट में बहुत से लोगों को यह पता चला है कि क्रिप्टो का लक्ष्य महंगी कीमत वाली बंदरों पिक्चर्स के साथ गेम खेलना नहीं, बल्कि ऐसी चीजें करना है जिसका वास्तविक दुनिया में एक बड़ा असर होता है। 

BAYC ने इसी महीने ApeCoin को शुरू किया था और इसके बाद से इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। इस टोकन को Bored Ape और  Mutant Ape Yacht Club के NFT होल्डर्स फ्री क्लेम कर सकते हैं। इसका शुरुआत में इस्तेमाल Yuga Labs के टाइटल्स के लिए इन-गेम टोकन के तौर पर किया जाएगा और बाद में इसकी सेल्स का इस्तेमाल विभिन्न डिजिटल और फिजिकल प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए होगा। Yuga Labs ने बताया है कि APE की कुल सप्लाई का 62 प्रतिशत कम्युनिटी को एलोकेट किया जाएगा। प्रत्येक टोकन से एक वोट मिलेगा जिससे इसके होल्डर्स आगामी वेंचर्स पर अपनी राय भी दे सकेंगे। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blockchain, Crypto, Ethereum, BAYC, Wealthy, Collection, Russia, Donation
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  2. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  4. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  7. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  8. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  9. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.