Twitter पर स्पैम से निपटने के लिए Elon Musk को मिली DOGE के अपग्रेड की सलाह

अपग्रेड होने के बाद मस्क ट्विटर पर यूजर्स को ट्वीट्स पोस्ट करने के लिए एक DOGE देने को कह सकते हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 3 मई 2022 15:49 IST
ख़ास बातें
  • अपग्रेड के लिए लेयर-2 सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • पोस्ट स्पैम नहीं होती तो रिपोर्ट करने वालों को अपने DOGE गंवाने पड़ेंगे
  • बहुत से लोगों ने इसका विरोध भी किया है

इसे लेकर Dogecoin के क्रिएटर Shibetoshi Nakamoto भी उत्साहित हैं

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने जा रहे टेस्ला के प्रमुख Elon Musk ने Twitter को स्पैमर्स और बॉट्स से छुटकारा दिलाने के अपने वादे को पूरा करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में NBA की Dallas Mavericks टीम के मालिक Mark Cuban ने मस्क को Dogecoin के अपग्रेड के साथ इसे अधिक एफिशिएंट और सुरक्षित बनाने की सलाह दी है। इसके लिए लेयर-2 सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

अपग्रेड होने के बाद मस्क ट्विटर पर ट्वीट्स पोस्ट करने के लिए एक DOGE देने को कह सकते हैं। ट्वीट्स पोस्ट करने की कोई लिमिट नहीं होगी। इससे DOGE का एक बड़ा पूल बन जाएगा जिसका इस्तेमाल उन लोगों को रिवॉर्ड देने के लिए किया जाएगा जो ट्विटर पर स्पैम पोस्ट्स की रिपोर्ट देंगे। हालांकि, अगर पोस्ट स्पैम नहीं निकलती तो रिपोर्ट करने वाले व्यक्तियों को अपने DOGE गंवाने पड़ेंगे। Cuban ने कहा है कि जिन स्पैमर्स की पहचान होगी उन्हें अपने ट्विटर पूल में 100 Dogecoin जोड़ने होंगे, जिससे वे अगली पोस्ट कर सकें। ट्विटर पर अमेरिकी कारोबारी Marc Andreessen और मस्क के बीच हुई बातचीत में Cuban ने यह सुझाव दिया। 

Andreessen ने उनकी पहचान के साथ किसी अन्य एकाउंट से स्पैम ट्वीट्स का एक स्कीनशॉट पोस्ट किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "इसे कौन सा एल्गोरिद्म पकड़ सकता है?" इस पर मस्क का कहना था, "व्यक्ति।" Cuban के इस सुझाव की सामान्य लोगों ने भी प्रशंसा की है। इसे लेकर Dogecoin के क्रिएटर Shibetoshi Nakamoto भी उत्साहित हैं। 

हालांकि, बहुत से लोगों ने इसका विरोध भी किया है। उनका कहना है कि इससे करोड़ों लोगों को सिर्फ ट्विटर पर पोस्ट करने के लिए DOGE को खरीदना होगा और ट्विटर के यूजर्स भी इस कारण से कम हो सकते हैं। इस मीम कॉइन के प्राइस में तेजी नहीं आने के कारण भी लोग केवल ट्विटर के लिए इसे नहीं खरीदना चाहते। मस्क की यह पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी है और उन्होंने अप्रैल में ट्विटर ब्लू सर्विसेज के लिए पेमेंट के विकल्प के तौर पर इसे उपलब्ध कराने को कहा था। मस्क का निशाना ऐसे क्रिप्टो बॉट्स हैं जो ट्विटर पर स्पैम पोस्ट्स करते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ट्विटर का कंट्रोल हासिल करने के बाद मस्क इसमें बड़े बदलाव कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, Elon Musk, Spam, Tesla, Users, reward, NBA, Sevices, Efficient
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.