IMF की अलोचना के बावजूद Bitcoin के लिए सपोर्ट दिखा रहे अल साल्‍वाडोर के लोग

सरकार ने चिवो (Chivo) नाम का एक डिजिटल वॉलेट बनाया है। इसकी मदद से यूजर्स बिटकॉइन और अमेरिकी डॉलर दोनों के साथ पेमेंट कर सकते हैं।

IMF की अलोचना के बावजूद Bitcoin के लिए सपोर्ट दिखा रहे अल साल्‍वाडोर के लोग

अल साल्‍वाडोर में सितंबर 2021 से बिटकॉइन, लीगल टेंडर है।

ख़ास बातें
  • लोगों को चिवो वॉलेट इस्‍तेमाल करने की भी दी जा रही ट्रेनिंग
  • 1630 बिटकॉइन खरीदे हैं अब खरीदे हैं अल साल्‍वाडोर ने
  • हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अब भी डॉलर इस्‍तेमाल कर रहे हैं
विज्ञापन
बात जब क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) की आती है, तो अल साल्‍वाडोर बिटकॉइन (Bitcoin) को कानूनी मान्‍यता देने वाला दुनिया का पहला देश है। दुनियाभर की सरकारों ने उसके इस कदम की आलोचना की है। लेकिन अल साल्‍वाडोर के नागरिक बिटकॉइन के लिए अपना समर्थन दिखा रहे हैं। देश की राजधानी में मोबाइल फोन एक्सेसरीज बेचने वाले करेन हर्नांडेज को उम्मीद है कि राष्ट्रपति नायब बुकेले (Nayib Bukele) अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष की उन बातों की अनदेखी करेंगे, जिसमें क्रिप्‍टोकरेंसी का इस्‍तेमाल बंद करने की अपील की गई है। 

45 साल के इस दुकानदार ने AFP को बताया कि बिटकॉइन का अनुभव काफी अच्‍छा है। (हमारी सेल्‍स) में बढ़ोतरी हुई है। यह हमें बिजनेस के दूसरे लेवल पर ले गया है। अल साल्‍वाडोर की राजधानी में बड़ी संख्‍या में ऐसे दुकानदार हैं, जो कहते हैं कि वो बिटकॉइन स्‍वीकार करते हैं। 
अल साल्‍वाडोर की सरकार क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर कितनी सकारात्‍मक है, इसका पता इस बात से चलता है कि सरकार ने चिवो (Chivo) नाम का एक डिजिटल वॉलेट बनाया है। इसकी मदद से यूजर्स बिटकॉइन और अमेरिकी डॉलर दोनों के साथ पेमेंट कर सकते हैं। अल साल्‍वाडोर में सितंबर 2021 से बिटकॉइन, लीगल टेंडर है। बहरहाल भारत में बिटकॉइन की कीमत 28 जनवरी की दोपहर 12:40 बजे तक 30 लाख रुपये थी। 
 

ई-वॉलेट ट्रेनिंग 

अल साल्‍वाडोर की राजधानी में भीड़भाड़ वाली सड़कों पर, रेस्‍टोरेंट में, हार्डवेयर स्टोर पर, फॉर्मेसी में और यहां तक कि स्ट्रीट वेंडर भी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट स्वीकार करते हैं। 25 साल की एलिजाबेथ एक पुरानी बिल्डिंग में कंप्यूटर स्टोर पर काम करती हैं। वह कस्‍टमर्स को चिवो वॉलेट को नेविगेट करना सिखाती हैं, ताकि कस्‍टमर वॉलेट की मदद से पेमेंट कर सकें। एलिजाबेथ ने कहा कि हम कस्‍टमर्स को वॉलेट का इस्‍तेमाल करने के तरीके की ट्रेनिंग देते हैं। एक बार जब वो इसे इस्‍तेमाल करना सीख जाते हैं, तो बदले में हमसे कुछ खरीदते हैं। 

हालांकि हर कोई इस भीड़ का हिस्‍सा नहीं है। केले बेचने वाले एंटोनियो मोलिना ने कहा कि मुझे इससे कोई फायदा नहीं है। मैं सिर्फ डॉलर में काम करता हूं और बिटकॉइन स्‍वीकार नहीं करता। 
 

बड़े जोखिम

मंगलवार को अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अल साल्‍वाडोर से बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में इस्‍तेमाल नहीं करने की अपील की। IMF बोर्ड ने चेतावनी दी कि बिटकॉइन का इस्‍तेमाल करने के बड़े जोखिम हैं। हालांकि राष्‍ट्रपति बुकुले ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जून 2019 में सरकार में आने के बाद से राष्‍ट्रपति बुकुले की सरकार ने पब्लिक फंड से 1630 बिटकॉइन खरीदे हैं।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »