Bitcoin में गिरावट को अल सल्वाडोर ने फिर किया कैश, खरीदे 150 और Bitcoin

मध्य अमेरिकी देश अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने बाजार की स्थिति का फायदा उठाया और 150 बिटकॉइन खरीद लिए।

Bitcoin में गिरावट को अल सल्वाडोर ने फिर किया कैश, खरीदे 150 और Bitcoin

इस खरीद के बाद अल सल्वाडोर देश में अब लगभग 1,500 बिटकॉइन हैं।

ख़ास बातें
  • सितंबर 2021 में BTC को अल सल्वाडोर की ऑफिशिअल करेंसी बनाया गया।
  • 29 नवंबर को अल सल्वाडोर ने अपने खजाने में 100 और बिटकॉइन को जोड़ा था।
  • CoinMarketCap के अनुसार बिटकॉइन का वर्तमान रेट लगभग 36 लाख रुपये है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी में अरबों डॉलर कीमत की बिक्री के चलते बिटकॉइन काफी नीचे गिरते हुए 4 दिसंबर को 42,000 डॉलर (लगभग 31.6 लाख रुपये) प्रति टोकन तक नीचे आ गया। मध्य अमेरिकी देश अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने बाजार की स्थिति का फायदा उठाया और 150 बिटकॉइन खरीद लिए। उस वक्त इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 48,670 डॉलर (लगभग 37 लाख रुपये) थी। पिछले दो हफ्तों में यह दूसरी बार है जब बुकेले ने डिस्काउंटेड प्राइस पर बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं। Twitter पर डेवलेपमेंट का खुलासा करते हुए बुकेले ने लिखा कि वह सिर्फ सात मिनट से सबसे निचले स्तर से चूक गए। 
29 नवंबर को अल सल्वाडोर ने अपने खजाने में 100 और बिटकॉइन को जोड़ा था। उस समय बिटकॉइन की कीमत गिरकर 54,377 डॉलर (लगभग 40 लाख रुपये) हो गई थी, जो हाल ही में 68,327.99 डॉलर (लगभग 50.5 लाख रुपये) के उच्चतम स्तर को छू गई थी।

सितंबर 2021 में इस क्रिप्टोकरेंसी को अल सल्वाडोर की ऑफिशिअल करेंसी के रूप में वैध किए जाने के बाद देश में अब लगभग 1,500 बिटकॉइन हैं। CoinMarketCap के अनुसार बिटकॉइन का वर्तमान रेट 48,000 डॉलर (लगभग 36 लाख रुपये) है, और सल्वाडोर के खजाने में 72 मिलियन डॉलर (लगभग 542 करोड़ रुपये) की कीमत के क्रिप्टो टोकन हैं। 

बुकेले अपने नागरिकों के बीच क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने के लिए देश में बिटकॉइन से जुड़ी एक्टिविटीज को चलाने के प्रयासों में तेजी ला रहे हैं। पिछले महीने सल्वाडोर के 40 वर्षीय राष्ट्रपति ने कोंचगुआ ज्वालामुखी के आधार पर एक बिटकॉइन सिटी बनाने की अपनी योजना का खुलासा किया था, ताकि रिन्यूएबल एनर्जी के साथ बिटकॉइन माइनिंग की जा सके और माइनिंग से जो कार्बन फुटप्रिंट बनते हैं उनके मुद्दे से निपटा जा सके। 

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अल सल्वाडोर को चेतावनी दी कि बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में उपयोग करना बंद कर दें क्योंकि इसकी कीमत में बहुत ज्यादा अस्थिरता है और यह कन्ज्यूमर प्रोटेक्शन, फाइनेंशिअल इंटीग्रटी और फाइनेंशिअल स्टेबिलिटी के लिए जोखिम भरा है। 

पिछले हफ्ते बैंक ऑफ इंग्लैंड (BoE) के गवर्नर एंड्रयू बेली ने अल सल्वाडोर पर बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में वैध बनाने पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि क्या अल सल्वाडोर को उन जोखिमों के बारे में पता भी है जो अब उसके फाइनेंशिअल सिस्टम के लिए खड़े हो चुके हैं? बहरहाल इस सब के बीच अल सल्वाडोर ने 150 बिटकॉइन और खरीद लिए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency News Hindi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »