बिटकॉइन का रिजर्व बनाने पर ट्रंप को लगा झटका, अमेरिका के सेंट्रल बैंक ने किया इनकार

इस सप्ताह की शुरुआत में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। हालांकि, इसके बाद से इसका प्राइस काफी घटा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 16:37 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है
  • हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाा था
  • चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने क्रिप्टो का समर्थन किया था

इस सप्ताह की शुरुआत में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था

पिछले महीने अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है। ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का भी संकेत दिया था। इससे इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में काफी तेजी आई है। हालांकि, अमेरिका के Federal Reserve का कहना है कि उसका Bitcoin का बड़ा स्टॉक बनाने की सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। 

फेडरल रिजर्व के प्रमुख, Jerome Powell ने बताया, "हमें बिटकॉइन खरीदने की अनुमति नहीं है।" बिटकॉइन का रिजर्व बनाने को लेकर कानूनी मुद्दों पर उनका कहना था, "इस पर कांग्रेस को विचार करना है लेकिन फेडरल रिजर्व में इसके लिए कानून में बदलाव पर हम विचार नहीं कर रहे।" इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस दोगुने से अधिक बढ़ा है। इस सप्ताह की शुरुआत में इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। हालांकि, फेडरल रिजर्व की इस टिप्पणी के बाद बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट हुई है। 
Advertisement

इस रिपोर्ट को लिखे जाने पर बिटकॉइन का इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर प्राइस 1.90 प्रतिशत से अधिक घटकर 1,02,500 डॉलर से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज के हित में पॉलिसी बनाने की जानकारी दी थी। क्रिप्टोकरेंसीज के समर्थक माने जाने वाले Paul Atkins को हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका के मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) का अगला चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की है। SEC में इससे पहले भी एटकिन्स ने कमिश्नर की पोजिशन पर कार्य किया है। 

बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy ने पिछले कुछ सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं। कंपनी ने 9 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच लगभग 15,350 बिटकॉइन को लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदा है। इसके लिए MicroStrategy ने प्रति बिटकॉइन 1,00,380 डॉलर से कुछ अधिक का प्राइस चुकाया है। क्रिप्टो सेगमेंट में इनवेस्टेंट बढ़ाने का कंपनी के शेयर प्राइस को भी फायदा मिला है। इस वर्ष MicroStrategy का शेयर लगभग 490 प्रतिशत बढ़ा है। हाल ही में इसे Nasdaq 100 इंडेक्स में भी शामिल किया गया था। कंपनी के पास लगभग 4,39,000 बिटकॉइन की कुल होल्डिंग है। हालांकि, बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.