Dogecoin और XRP अब इस ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क में हुए शामिल

Dogecoin और XRP को ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क मर्क्यूरो (Mercuryo) ने अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल किया है

Dogecoin और XRP अब इस ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क में हुए शामिल

Dogecoin और XRP के अलावा पेमेंट नेटवर्क ने स्टेबल कॉइन्स के लिए भी सपोर्ट एड किया है

ख़ास बातें
  • महीने की शुरुआत में कंपनी ने 9 फिएट करेंसीज को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा था
  • अप्रैल में कंपनी ने ओपन पेमेंट गेटवे Volt के साथ डील की
  • कंपनी अपना एक नया ऑफिस अमेरिका में जल्द करेगी शुरू
विज्ञापन
Dogecoin और XRP को ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क मर्क्यूरो (Mercuryo) ने अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल किया है। इस वैश्विक पेमेंट नेटवर्क ने Dogecoin और XRP के लिए प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट की शुरुआत कर दी है। Dogecoin और XRP के अलावा पेमेंट नेटवर्क ने Fantom (FTM), Circle के USDC स्टेबल कॉइन और Litecoin (LTC) के लिए भी सपोर्ट एड किया है। Mercuryo एक ऐसा पेमेंट नेटवर्क है जो अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसी पर निर्भर करता है। यानि कि तेज और कुशल भुगतान के लिए यह क्रिप्टोकरेंसी को इस्तेमाल करता है। 

Mercuryo को 2018 में लॉन्च किया गया था। अस्तित्व में आने के बाद इस ग्लोबल क्रिप्टो प्लेटफॉर्म ने Bitfinex, Binance, Trezor, Bithumb और Trust Wallet जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ पार्टनरशिप में काम करना शुरू किया। इसका मकसद क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के अंदर पेमेंट सॉल्यूशंस का एक ईकोसिस्टम तैयार करना है जिससे कि क्रिप्टो जैसे डिजिटल ऐसेट्स को सबके लिए और ज्यादा सुलभ बनाया जा सके। मई में कंपनी ने 1inch Network के साथ भागीदारी शुरू की थी। 

अप्रैल में कंपनी ने ओपन पेमेंट गेटवे Volt के साथ डील की। इसके बाद यह इंडस्ट्री में ओपन बैंकिंग पेमेंट शुरू करने वाली पहली कंपनियों में से एक बन गई। जिसके बाद इसके प्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन स्पीड और सिक्योरिटी भी काफी बढ़ गई। XRP टोकन से जुड़ी कंपनी Ripple ने भी क्रॉस बॉर्डर पेमेंट्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है, इसी के चलते Mercuryo ने एक्सआरपी को अपने प्लेटफॉर्म में एड किया है। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने 9 फिएट करेंसीज को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा था जिनमें पॉलिश zloty, स्वेडिश krona, दानिश krone, चेक koruna, स्विस franc, ऑस्ट्रेलियन डॉलर, कनेड़ियन डॉलर, हॉन्ग कॉन्ग डॉलर और बुल्गेरियन लेव शामिल थे। कंपनी के ब्रांच लंदन और टेलिन में मौजूद हैं। जून में कंपनी ने घोषणा की कि यह अपना एक नया ऑफिस अमेरिका में जल्द खोलने जा रही है और देश में नेटवर्क का विस्तार करने जा रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: dogecoin, Mercuryo, Mercuryo payment network, XRP
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »