Dogecoin व्हेल ने 50 लाख DOGE किए ट्रांसफर, कीमत में 6% उछाल

डॉजकॉइन के तीसरे सबसे बड़े व्हेल ने 50 लाख डॉजकॉइन का ट्रांजैक्शन किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 नवंबर 2022 17:34 IST
ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन की कीमत में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोत्तरी लगातार बनी हुई है
  • ट्रांजैक्शन में 50 लाख डॉजकॉइन को व्हेल अकाउंट से एक वॉलेट में भेजा गया
  • एक ट्रांजैक्शन में 20 लाख टोकनों को ट्रांसफर किया गया है

डॉजकॉइन के तीसरे सबसे बड़े व्हेल ने 50 लाख डॉजकॉइन का ट्रांजैक्शन किया है।

एलन मस्क की Twitter डील पूरी होने के बाद डॉजकॉइन की कीमत में काफी इजाफा हो चुका है। एलन मस्क शुरुआत से ही डॉजकॉइन के सपोर्टर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों पहले डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी में बड़े ट्रांजैक्शन देखे गए थे। एक बार फिर से डॉजकॉइन में एक व्हेल ने विशाल ट्रांजैक्शन किया है। हालिया अपडेट कहता है कि डॉजकॉइन के तीसरे सबसे बड़े व्हेल ने लाखों की संख्या में डॉजकॉइन का ट्रांसफर किया है। यह ट्रांजैक्शन इतना बड़ा है कि हर एक ट्रांजैक्शन में 20 लाख डॉजकॉइन को वॉलेट में भेजा गया है। 

डॉजकॉइन की कीमत में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोत्तरी लगातार बनी हुई है, जो अब और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि, डॉजकॉइन के तीसरे सबसे बड़े व्हेल ने 50 लाख डॉजकॉइन का ट्रांजैक्शन किया है। ये सारे टोकन एक वॉलेट में ट्रांसफर किए गए हैं जिसका एड्रेस 66TX पर खत्म होता है। यह जानकारी एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर की गई है। ट्विटर यूजर @anlcnc1 ने अपने पोस्ट में कुछ स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं जिनमें इस ट्रांजैक्शन के डिटेल्स मिलते हैं। इस ट्रांजैक्शन के बाद आज टोकन की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है। 

इस ट्रांजैक्शन में 50 लाख डॉजकॉइन को व्हेल अकाउंट से एक वॉलेट में भेजा गया है। एक ट्रांजैक्शन में 20 लाख टोकनों को ट्रांसफर किया गया है। क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन को ट्रैक करने वाले अकाउंट Whale Alert ने इसके आंकड़े भी ट्विटर पर शेयर किए हैं। डॉजकॉइन वर्तमान में $0.0907 (लगभग 7 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, टोकन की अक्टूबर महीने की प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो डॉजकॉइन की कीमत 25 अक्टूबर से ही बढ़ना शुरू हो गई थी। 

एलन मस्क ने 28 अक्टूबर को ट्विटर को अपने अधिकार में ले लिया था। उसी दिन डॉजकॉइन की कीमत में सीधे 60% का उछाल आ गया था। उसके बाद से इसकी कीमत लगातार बढ़ोत्तरी पर है। डॉजकॉइन की आज की कीमत की बात करें तो टोकन में 6% की वृद्धि हुई है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार यह 7.13 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अभी इस मीम टोकन की कीमत में और अधिक बढ़ोत्तरी होने के आसार लग रहे हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.