1,470 करोड़ के Dogecoin अज्ञात वॉलेट में ट्रांस्फर, Elon Musk की Twitter डील का असर?

कई अज्ञात व्हेल्स ने 40 लाख DOGE के बंडल में कुल 2,768,293,846 Dogecoin को ट्रांस्फर किया है।

1,470 करोड़ के Dogecoin अज्ञात वॉलेट में ट्रांस्फर, Elon Musk की Twitter डील का असर?

Dogecoin की शुरुआत एक मज़ाक के तौर पर 2013 में हुई थी

ख़ास बातें
  • 90 ट्रांजेक्शन के जरिए 270 करोड़ से ज्यादा DOGE हुए ट्रांस्फर
  • इस कुल ट्रांजेक्शन में मात्र 9 डॉलर (करीब 740 रुपये) की फीस लगी
  • ट्रांस्फर के समय कुल DOGE की वैल्यू करीब 1,470 करोड़ रुपये थी
विज्ञापन
Dogecoin पर क्रिप्टो व्हेल्स की दिलचस्पी फिर से जागती नजर आ रही है, क्योंकि हाल ही में 90 ट्रांजेक्शन के जरिए अज्ञात व्हेल्स ने 300 करोड़ के करीब DOGE टोकन को ट्रांस्फर किया है। इसके पीछे हाल ही में Elon Musk द्वारा Twitter को खरीदने में दोबारा दिलचस्पी दिखाना हो सकता है। एलन मस्क को डॉजकॉइन का सबसे बड़ा सपोर्टर माना जाता आया है।

Dogecoin व्हेल एक्टिविटी पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म Doge Whale Alert ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि कई अज्ञात व्हेल्स ने 40 लाख DOGE के बंडल में कुल 2,768,293,846 Dogecoin को ट्रांस्फर किया। इस ट्रांस्फर के लिए करीब 90 ट्रांजेक्शन की गई। व्हेल्स ने इन ट्रांजेक्शन के लिए 142 DOGE की मामूली फीस भरी, जिसकी वैल्यू करीब 9 डॉलर (लगभग 740 रुपये) थी।
 

ट्वीट के अनुसार, यह ट्रांजेक्शन पिछले हफ्ते हुई, जिस समय Dogecoin की इस कुल संख्या की वैल्यू 178,431,428 डॉलर (करीब 1,470 करोड़ रुपये) थी। जैसा कि हमने बताया, इस कुल ट्रांजेक्शन के लिए व्हेल्स को मात्र 9 डॉलर की फीस चुकानी पड़ी।

बता दें कि हाल ही में Elon Musk ने कुछ समय पहले ट्विटर (Twitter) की अपनी डील से हाथ वापस बाहर निकालने की कोशश की थी। इसी से सम्बंधित कोर्ट केस की शुरुआत से पहले Elon Musk ने ट्विटर को पहले के डील प्राइस में लेने का ऑफर किया है। सोशल मीडिया साइट पर मस्क के संभावित नेतृत्व ने उन कार्यकर्ताओं में चिंता पैदा कर दी है, जिन्हें डर है कि मस्क के आने से ट्विटर पर अपमानजनक और गलत सूचना देने वाले पोस्ट आ सकते हैं।

इतना ही नहीं, इसके अलावा, इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चेयरमैन के खिलाफ Dogecoin की एक पिरामिड स्कीम को बढ़ावा देने के लिए 258 अरब डॉलर का कानूनी मामला दर्ज कराया जा चुका है। इस मामले की जांच की जा रही है। मस्क की टनल कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , dogecoin, Dogecoin Whales, Cryptocurrency
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »