सायबर अपराधियों ने बढ़ाया Crypto मिक्सर्स का इस्तेमाल

क्रिप्टो मिक्सर्स ऐसे प्राइवेसी टूल्स होते हैं जिनसे एक ट्रेड के साथ जुड़े किसी डिजिटल सिग्नेचर को हटा दिया जाता है और दो वॉलेट्स के बीच अज्ञात क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस होती हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 19 जुलाई 2022 09:22 IST
ख़ास बातें
  • सायबर अपराधियों से क्रिप्टो मिक्सर्स के जरिए निकलने वाला फंड बढ़ रहा है
  • क्रिप्टो मिक्सर्स वास्तव में अवैध नहीं हैं
  • इनके जरिए होने वाली क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस अज्ञात होती हैं

अमेरिका और ब्रिटेन में सरकारों ने क्रिप्टो मिक्सर यूजर्स को गिरफ्तार किया है

हाल के वर्षों में क्रिप्टो मार्केट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम्स में भी तेजी आई है। सायबर अपराधियों से क्रिप्टो मिक्सर्स के जरिए निकलने वाला फंड बढ़ रहा है। क्रिप्टो मिक्सर्स ऐसे प्राइवेसी टूल्स होते हैं जिनसे एक ट्रेड के साथ जुड़े किसी डिजिटल सिग्नेचर को हटा दिया जाता है और दो वॉलेट्स के बीच अज्ञात क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस होती हैं। इन टूल्स का स्कैमर्स ने अपने क्रिप्टो एक्सचेंजों की जानकारी छिपाने के लिए इस्तेमाल बढ़ाया है।

क्रिप्टो मिक्सर्स नो-युअर-कस्टमर (KYC) से जुड़ी जानकारी नहीं मांगते और इस वजह से स्कैमर्स के लिए धोखाधड़ी से हासिल की गई रकम को भेजना आसान हो जाता है। Chainalysis की रिपोर्ट में बताया गया है कि अवैध एड्रेस से भेजे गए सभी फंड में से लगभग 10 प्रतिशत क्रिप्टो मिक्सर्स को भेजा गया था। अधिक रिस्क वाले एक्सचेंजों, गैंबलिंग प्लेटफॉर्म्स, डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस और सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजों से क्रिप्टो फंड्स को भी क्रिप्टो मिक्सर्स के जरिए वॉलेट्स में भेजा जा रहा है। उदाहरण के लिए, एक सामान्य बिटकॉइन ट्रेड में कॉइन्स एक व्यक्ति से एक अन्य व्यक्ति के पास जाते हैं और ट्रांजैक्शन ब्लॉकचेन पर रिकॉर्ड होती है। हालांकि, एक क्रिप्टो मिक्सर यह ट्रेड करने वाला व्यक्ति अपनी होल्डिंग्स को एक प्राइवेट पूल में भेजता है। इसके बाद डिपॉजिट किए गए टोकन्स को अन्य व्यक्तियों के टोकन्स के साथ मिक्स करने के बाद एक अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर किया जाता है। 
Advertisement

ब्लॉकचेन वैलिडेटर्स के इन ट्रांजैक्शंस की जांच करने पर वे यह देख सकेंगे कि बिटकॉइन को एक व्यक्ति ने एक मिक्सर में भेजा था। वे यह भी देख सकते हैं कि ये टोकन्स एक अन्य व्यक्ति के पास पहुंचे थे लेकिन दोनों व्यक्तियों के बीच कोई ट्रांजैक्शन लिंक नहीं होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि मिक्सर्स को भेजे गए फंड्स में अवैध एड्रेस की संख्या इस वर्ष अभी तक लगभग 23 प्रतिशत की है। यह पिछले वर्ष 12 प्रतिशत की थी।   

क्रिप्टो मिक्सर्स वास्तव में अवैध नहीं हैं लेकिन इन्हें यूजर के देश और वहां लागू कानूनों के अनुसार कानूनी घेरे में लाया जा सकता है। अमेरिका और ब्रिटेन में सरकारों ने क्रिप्टो मिक्सर यूजर्स को गिरफ्तार किया है और नियम भी बनाए हैं। इससे ऐसे टूल्स का इस्तेमाल क्रिप्टो कम्युनिटी के नियमित ट्रेडर्स के लिए मुश्किल हो गया है। क्रिप्टो एक्सचेंज भी ऐसे यूजर्स की जानकारी दे सकते हैं जो ट्रांजैक्शंस के लिए क्रिप्टो मिक्सर्स का अधिक इस्तेमाल करते हैं।   
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Bitcoin, Rules, Transactions, Users, Trading, America, Holdings
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.