ऑस्ट्रेलियाई युवा ने 100 से अधिक लोगों से क्रिप्टोकरेंसी में किया 660 करोड़ का घोटाला!

एक अमेरिकी अदालत ने 24 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति स्टीफन किन को हैज फंड घोटाले के मास्टर माइंड होने और लगभग 90 मिलियन डॉलर (लगभग 660 करोड़ रुपये) को सौ से अधिक लोगों से ठगने के आरोप में साढ़े सात साल जेल की सजा सुनाई है।

ऑस्ट्रेलियाई युवा ने 100 से अधिक लोगों से क्रिप्टोकरेंसी में किया 660 करोड़ का घोटाला!

स्टीफन किन को साढ़े सात साल की जेल की सजा सुनाई गई।

ख़ास बातें
  • किन ने निवेशकों को निवेश का एक सेफ स्पेस देने का झांसा दिया।
  • 2017 में Quin के हेज फंड वर्जिल ने 500 प्रतिशत का एन्यूअल रिटर्न दिया था।
  • किन ने निवेशकों को झूठे अकाउंट स्टेटमेंट व फर्जी टैक्स डाक्यूमेंट दिखाए।
विज्ञापन
अमेरिकी अदालत ने 24 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति स्टीफन किन को हैज फंड घोटाले के मास्टर माइंड होने और लगभग 90 मिलियन डॉलर (लगभग 660 करोड़ रुपये) को सौ से अधिक लोगों से ठगने के आरोप में साढ़े सात साल जेल की सजा सुनाई है। साल 2017 में किन ने न्यूयॉर्क शहर में Virgil Sigma Fund एलपी नामक एक हेज फंड को शुरू किया था जहां निवेशक अपनी पसंद की क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए पैसा निवेश कर सकते थे। किन ने अमेरिकी अदालत को बताया कि उन्होंने "तेनजिन" (Tenjin) नाम के एक खास ट्रेडिंग एल्गोरिदम को विकसित किया जो एक एक्सचेंज पर क्रिप्टोकरेंसी की खरीद की सुविधा देकर दूसरे एक्सचेंजों में कीमतों में अंतर का लाभ उठाते हुए इसे ऊंची कीमत पर बेचकर मुनाफा कमा सकता है।

2017 में उनके हेज फंड वर्जिल ने 500 प्रतिशत का एन्यूअल रिटर्न दिया था, जिसके बाद Wall Street Journal ने 2018 में किन पर एक प्रोफाइल भी लिखा था। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार अपने घोटाले को कामयाब बनाने के लिए किन ने निवेशकों को निवेश का एक सेफ स्पेस देने का झांसा दिया। उसने उनसे कहा कि उनके निवेश को क्रिप्टोकरेंसी की चढ़ती-गिरतों कीमतों से कोई खतरा नहीं होगा। फिर उसने अपने खुद के फायदे के लिए निवेशकों के उस पैसे का इस्तेमाल किया। 

किन ने कथित तौर पर निवेशकों के पैसे का उपयोग अपने रोजमर्रा के खर्चे के लिए किया और उसी पैसे से उसने रीयल एस्टेट जैसी संपत्तियों में निवेश भी किया। जिनका निवेशकों से किए गए वादे के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी से कोई लेना-देना नहीं था। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार किन ने नियमित रूप से अपने निवेशकों से झूठे अकाउंट स्टेटमेंट और फर्जी टैक्स डॉक्यूमेंट का उपयोग करके उनकी निवेश रकम की कीमत, जगह और स्टेटस के बारे में झूठ बोला था, जिसे उन्होंने तैयार किया और अपने निवेशकों के बीच बांट दिया। 

2020 के अंत तक किन के निवेशकों को उसके इरादों पर शक होने लगा था और उन्होंने अपना निवेश वापस मांगना शुरू कर दिया था। उसके बाद यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने कथित तौर पर उनके फंड की क्रिप्टो संपत्ति को फ्रीज कर दिया, जिससे इस साल की शुरुआत में किन को सरेंडर करना पड़ा और फिर गिरफ्तार किया गया।

इस घोटाले में अपना पैसा गंवाने वाले कई निवेशक यह दावा करते हुए अदालत पहुंचे थे कि उन्होंने किन द्वारा की गई धोखाधड़ी में अपनी जीवन भर की बचत खो दी है। 24 साल के किन ने लोगों से किए गए धोखे पर शर्मिंदा होते हुए खुलासा किया कि वह कॉलेज के दिनों में जल्दी और आसानी से पैसा बनाने के इरादे से इस क्रिप्टो-स्पेस में आया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cryptocurrecny News, Cryptocurrecny News in Hindi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  3. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  4. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  5. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  6. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  7. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  8. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  9. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  10. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »